बुलडोजर से स्वागत करने वाले मुख्य आरोपी समेत 3 गिरफ्तार:गोरखपुर में भाजपा नेता के बेटे की JCB से दबकर मौत, 66 पर हत्या की FIR
गोरखपुर में सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के रोड शो में भाजपा नेता ओंकार सिंह के 14 वर्षीय बेटे आर्यवर्धन की जेसीबी से दबकर मौत हो गई थी। इस मामले में मुख्य आरोपी मृत्युंजय यादव उर्फ बिट्टू समेत तीन को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। शनिवार को पूछताछ के बाद जेल भिजवा दिया। बिट्टू स्वागत समारोह का आयोजक था। पुलिस के अनुसार, उसी ने रोड शो के लिए जेसीबी किराये पर बुलाया था। इस मामले में 66 लोगों को आरोपी बनाया गया है। चालक व चार सपा नेताओं को एम्स थाना पुलिस ने जेल भेजवा चुकी है। अब तक पुलिस 38 लोगाें को गिरफ्तार कर चुकी है। इसमे कुछ लोगों को शांतिभंग में भी चालान किया है। एम्स पुलिस और क्राइम ब्रांच की संयुक्त कार्रवाई में तारामंडल में रहने वाले सहजनवा के बरहुआ निवासी मृत्युंजय यादव उर्फ बिट्टू, कूड़ाघाट के कोड़ईया निवासी योगेश यादव और नंदानगर के दरगहिया निवासी मनोज यादव को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस अब खोराबार निवासी जेसीबी मालिक मनोज मिश्रा की तलाश तेज कर दी गई है। एसपी सिटी निमिष पाटील ने बताया कि अन्य आरोपियों की पहचान कराई जा रही है। जल्द ही सबको गिरफ्तार कर लिया जाएगा। शहर के कई थाना क्षेत्रों में पुलिस दे रही दबिश पुलिस अन्य आरोपियों को पकड़ने के लिए गोरखनाथ, एम्स, खोराबार, झंगहा, चौरीचौरा, शाहपुर, चिलुआताल और गुलरिहा समेत कई थाना क्षेत्रों में दबिश दे रही है। झंगहा निवासी जेसीबी चालक विनोद शाही, राघोपट्टी टोला फैलाहा निवासी नरसिंह यादव, शाहपुर के पादरी बाजार निवासी राहुल यादव, गुलरिहा के गोनरपूरा निवासी वीरेंद्र यादव और चिलुआताल निवासी शिवांग को शुक्रवार को ही जेल भिजवा चुकी है। सपा नेत्री ने पार्टी के नेताओं को छोड़ने की मांग शुक्रवार की रात अभिनेत्री एवं सपा नेत्री काजल निषाद अपने पति संजय निषाद और समर्थकों के साथ एम्स थाने पहुंचीं। उन्होंने हिरासत में लिए गए 10 सपा नेताओं को छोड़ने की मांग करते हुए धरने का प्रयास किया। पुलिसकर्मियों ने उन्हें समझाकर बाहर किया। इससे पहले उन्होंने सीओ कैंट अरुण कुमार यश से मुलाकात कर हिरासत में लिए गए लोगों के बारे में जानकारी मांगी थी। सीओ ने पूछताछ के बाद साक्ष्यों के आधार पर उनकी भूमिका की जांच कर निर्दोष पाए जाने वालों को छोड़ने का आश्वासन दिया था। सपा के रोड शो से लौट रहे जेसीबी से हुई थी मौत झारखंडी मोड़ के पास 18 नवंबर दोपहर करीब दो बजे हादसा हुआ था। आवास विकास कॉलोनी, झारखंडी निवासी भाजपा नेता ओंकार सिंह का बेटा आर्यवर्धन पैदल चौराहे की ओर जा रहा था। इसी दौरान अखिलेश यादव के रोड शो में शामिल जेसीबी की चपेट में आने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे एम्स ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। आर्यवर्धन केंद्रीय विद्यालय नंदानगर में कक्षा 10 का छात्र था। ओंकार सिंह की तहरीर पर एम्स थाना पुलिस ने जेसीबी के अज्ञात चालक के अलावा सपा नेता साधु यादव उर्फ साधु भइया, मनोज यादव, मृत्युंजय यादव उर्फ बिट्टू, योगेश यादव, चंद प्रकाश और 60 अज्ञात लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज किया था।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)