काशी नरेश कॉलेज में सेमेस्टर परीक्षाएं 23 नवंबर से शुरू:स्नातक तृतीय और पंचम सेमेस्टर की परीक्षा शाम 2 से 4 बजे तक होगी
काशी नरेश राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, ज्ञानपुर में स्नातक तृतीय और पंचम सेमेस्टर की परीक्षाएं 23 नवंबर से शुरू होंगी। महाविद्यालय ने परीक्षा की तैयारियां पूरी कर ली हैं।
स्नातक पंचम सेमेस्टर की परीक्षा महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ कराएगा। स्नातक और स्नातकोत्तर तृतीय सेमेस्टर की परीक्षाएं मां विंध्यवासिनी विश्वविद्यालय, मीरजापुर कराएगा।
महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर राजेंद्र प्रसाद यादव ने बताया कि स्नातक और स्नातकोत्तर तृतीय सेमेस्टर और स्नातक पंचम सेमेस्टर की नियमित परीक्षा शाम 2 से 4 बजे तक होगी।
स्नातक और स्नातकोत्तर प्रथम सेमेस्टर के बैक पेपर के आवेदकों की परीक्षा सुबह 10 से 12 बजे तक होगी।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)