हाथरस की तीन विधानसभा सीटों की ड्राफ्ट मतदाता सूची जारी:जिले में 10.54 लाख वोटर, 21 से 29 नवंबर तक चलेगा विशेष अभियान

Nov 17, 2026 - 14:22
0
हाथरस की तीन विधानसभा सीटों की ड्राफ्ट मतदाता सूची जारी:जिले में 10.54 लाख वोटर, 21 से 29 नवंबर तक चलेगा विशेष अभियान
भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण-2027 के तहत हाथरस जिले की तीनों विधानसभा सीटों की ड्राफ्ट मतदाता सूची जारी कर दी गई है। मंगलवार दोपहर करीब 12 बजे DM सत्य प्रकाश पटेल ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक कर उन्हें सूची सौंपी और पुनरीक्षण कार्यक्रम की जानकारी दी। इस पुनरीक्षण की अर्हता तिथि 1 जनवरी 2027 निर्धारित की गई है। जिले में 11,190 नए नाम जुड़े जारी की गई ड्राफ्ट सूची के अनुसार, जिले की तीनों विधानसभा सीटों पर कुल 10,54,576 मतदाता दर्ज हैं। इनमें 5,75,759 पुरुष, 4,78,800 महिलाएं और 17 तृतीय लिंग (थर्ड जेंडर) के मतदाता शामिल हैं। विधानसभावार आंकड़ों की बात करें तो हाथरस में सबसे अधिक 3,73,360, सादाबाद में 3,45,545 और सिकन्द्राराऊ में 3,35,671 मतदाता हैं। 10 अप्रैल से 31 अक्टूबर 2026 के बीच सूची में 11,190 नए मतदाताओं के नाम जोड़े गए हैं। 20 नवंबर तक घर-घर जाकर गलतियों की जांच करेंगे बीएलओ मंगलवार को जिले के सभी 1,379 मतदान केंद्रों पर बूथ लेवल अधिकारियों (बीएलओ) ने ड्राफ्ट सूची पढ़कर सुनाई। आम नागरिक अपने बीएलओ के पास जाकर सूची में अपना नाम देख सकते हैं। 17 से 20 नवंबर तक बीएलओ घर-घर जाकर मतदाता सूची का सत्यापन करेंगे और उसमें मौजूद त्रुटियों को दर्ज करेंगे। चार दिन बूथों पर लगेगा विशेष अभियान, भर सकेंगे फॉर्म निर्वाचन आयोग ने नए नाम जोड़ने और संशोधन के लिए 21, 22, 28 और 29 नवंबर को विशेष अभियान की तारीखें तय की हैं। इन चारों दिन सभी बीएलओ अपने-अपने मतदान केंद्रों पर मौजूद रहेंगे। नागरिक केंद्र पर जाकर नया नाम जुड़वाने के लिए फॉर्म-6, नाम या विवरण में सुधार के लिए फॉर्म-8 और अपात्र मतदाताओं के नाम हटवाने के लिए फॉर्म-7 के जरिए आवेदन कर सकेंगे। डीएम ने की सूची जांचने की अपील, बैठक में यह रहे मौजूद DM सत्य प्रकाश पटेल ने आमजन से अपील की है कि वे आलेख्य मतदाता सूची में अपना नाम व विवरण अवश्य जांच लें और किसी भी त्रुटि या नाम छूटने की स्थिति में समय रहते निर्धारित फॉर्म पर आवेदन कर संशोधन कराएं। बैठक के दौरान भाजपा से प्रेमसिंह कुशवाह, जिला मीडिया प्रभारी सुनील वर्मा एडवोकेट, सपा जिला उपाध्यक्ष अजय सिकरवार, भाकपा (मार्क्सवादी) जिलाध्यक्ष श्याम सिंह, कांग्रेस जिलाध्यक्ष विवेक उपाध्याय, बसपा जिलाध्यक्ष राज कपूर, अपना दल (एस) जिलाध्यक्ष रवि सारस्वत और गोपाल गुप्ता आदि मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User