बुलंदशहर में मुठभेड़ में हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार:ककोड़ पुलिस और स्वाट टीम की संयुक्त कार्रवाई,

Nov 22, 2026 - 07:42
0
बुलंदशहर में मुठभेड़ में हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार:ककोड़ पुलिस और स्वाट टीम की संयुक्त कार्रवाई,
बुलंदशहर में ककोड़ पुलिस और स्वाट टीम ने शनिवार देर रात मुठभेड़ के बाद अरविन्द को गिरफ्तार किया। पुलिस की जवाबी फायरिंग में वह घायल हो गया। उसके पास से तमंचा, कारतूस, नकदी, चाकू और बाइक मिली। पुलिस के मुताबिक, देर रात ककोड़ पुलिस और स्वाट टीम इलाके में संदिग्ध वाहनों और लोगों की जांच कर रही थी। इस दौरान एक बाइक सवार को रोकने की कोशिश की गई, लेकिन वह भागने लगा। पुलिस ने पीछा किया तो बाइक सवार ने पुलिसकर्मियों पर फायरिंग की। जवाबी कार्रवाई में गोली लगने से वह घायल हो गया। पुलिस ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान अरविन्द पुत्र रुकम सिंह, निवासी ग्राम ढकनाला, थाना अहमदगढ़, जिला बुलंदशहर के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, उसके खिलाफ अलग-अलग थानों में चोरी, लूट और अन्य अपराधों के मामले दर्ज हैं। पुलिस ने उसके पास से 315 बोर का तमंचा, दो जिंदा कारतूस, दो खोखा कारतूस, 12 हजार रुपए नकद, घटना में इस्तेमाल चाकू और एक पल्सर बाइक बरामद की। पुलिस ने लूट से जुड़ी एक बाइक मिलने की बात भी कही है। गिरफ्तारी करने वाली ककोड़ पुलिस टीम में थाना प्रभारी संदीप कुमार, उपनिरीक्षक लोकेंद्र, रविन्द्र और अजय प्रताप, हेड कांस्टेबल तेजवीर और कांस्टेबल मोहित, पंकज व प्रयास शामिल थे। स्वाट टीम में प्रभारी निरीक्षक मोहम्मद असलम, हेड कांस्टेबल कपिल नैन, मोहित कुमार, प्रदीप कुमार, निकुंज यादव, एम.आर.पी. और अंकुर धामा, कांस्टेबल रोहित कुमार, नरेंद्र कुमार, सचिन चौहान, श्याम सुंदर और अमित कुमार शामिल थे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User