घर के सामने अश्लील गाने गाने पर केस दर्ज:महोबा में विरोध करने पर गाली-गलौज का आरोप

Nov 22, 2026 - 07:42
0
घर के सामने अश्लील गाने गाने पर केस दर्ज:महोबा में विरोध करने पर गाली-गलौज का आरोप
मध्य प्रदेश के एक व्यक्ति द्वारा घर के सामने से रोजाना अश्लील गाने गाकर निकलने का मामला सामने आया है। आरोप है कि विरोध करने पर आरोपी गाली-गलौज करने लगा। उसकी इस हरकत से घर की महिलाओं और बच्चियों को शर्मिंदगी उठानी पड़ रही थी। पीड़ित की तहरीर पर महोबा की अजनर थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ बीएनएस की धारा 296 और 352 के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। महोबा के अजनर थाना क्षेत्र के रजपुरा गांव से अश्लील गाने गाकर महिलाओं और बच्चियों को परेशान करने का मामला सामने आया है। यहां रहने वाले गनपत अहिरवार का आरोप है कि मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले के नौगांव थाना क्षेत्र के धीरजपुरा गांव का रहने वाला देवेन्द्र अहिरवार उनके घर के सामने से निकलते समय आए दिन अश्लील गाने गाता है। जिससे तीन दिन पहले दिल्ली से लौटी उसकी पुत्रियों को पड़ोसी गांव के रहने वाले देवेंद्र की इस हरकत से उन्हें शर्मिंदगी का सामना करना पड़ रहा था। आरोप है कि कई बार मना करने के बावजूद आरोपी अपनी हरकतों से बाज नहीं आया। शनिवार की सुबह करीब 8 बजे भी देवेन्द्र उनके घर के सामने से अश्लील गाना गाते हुए निकला। जब गनपत ने इसका विरोध किया तो आरोपी ने गाली-गलौज शुरू कर दी। इसके बाद पीड़ित ने अजनर थाने पहुंचकर पुलिस को लिखित शिकायत दी। वहीं मामले में अजनर थाना प्रभारी विनोद कुमार ने रविवार सुबह 7 बजे बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी देवेन्द्र अहिरवार पुत्र विजय अहिरवार, निवासी धीरजपुरा, थाना नौगांव, जिला छतरपुर मध्य प्रदेश के खिलाफ बीएनएस की धारा 296 और 352 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच उपनिरीक्षक राजेश कुमार शर्मा को सौंपी गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User