अरुण सिंह बंटू भाजपा किसान मोर्चा के क्षेत्रीय मंत्री बने:गोरखपुर क्षेत्र में मिली जिम्मेदारी; वे बलिया के जिला मंत्री और युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष रह चुके हैं
बलिया नगर विधानसभा के महावीर नगर परिखरा निवासी अरुण सिंह बंटू को भाजपा किसान मोर्चा के गोरखपुर क्षेत्र का क्षेत्रीय मंत्री नियुक्त किया गया है। इस नियुक्ति के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं, समर्थकों और शुभचिंतकों ने खुशी जताई।
अरुण सिंह बंटू इससे पहले भाजपा बलिया के जिला मंत्री और भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष रह चुके हैं। वे हिंदू युवा वाहिनी के जिलाध्यक्ष और छात्र संघ के उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी भी संभाल चुके हैं।
इन पदों पर रहते हुए उन्होंने युवाओं को संगठन से जोड़ने, संगठन को मजबूत करने और जनहित के मुद्दों पर काम किया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)