बुलंदशहर में रसगुल्ले और छेना बनाने में गंदगी मिली:बिना लाइसेंस चल रहे मिठाई गोदाम को ब्लैकलिस्ट करने की तैयारी, नमूने भेजे लैब

Nov 02, 2026 - 19:41
0
बुलंदशहर में रसगुल्ले और छेना बनाने में गंदगी मिली:बिना लाइसेंस चल रहे मिठाई गोदाम को ब्लैकलिस्ट करने की तैयारी, नमूने भेजे लैब
बुलंदशहर के खुर्जा में खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने सोमवार शाम करीब 7 बजे जंक्शन मार्ग स्थित कलंदरगढ़ी में मिठाई बनाने वाले गोदाम पर छापा मारा। जेवर रोड पर त्यागी धर्म कांटे के पास ‘चौधरी स्वीट्स भंडार’ के नाम से चल रहे गोदाम में रसगुल्ले और छेना बनाने के दौरान साफ-सफाई में गंभीर लापरवाही मिलने की बात सामने आई है। सहायक अपर खाद्य आयुक्त ममता चौधरी के नेतृत्व में टीम ने गोदाम की जांच की। अधिकारियों के मुताबिक, यहां रसगुल्ले और छेना अस्वच्छ और दुर्गंध वाली जगह पर बनाए जा रहे थे। तैयार मिठाइयां बिना फूड-ग्रेड बर्तनों के रखी थीं और उन पर मक्खियां बैठी हुई थीं। मिठाइयों में रसायन के इस्तेमाल की जांच जांच के दौरान अधिकारियों को मिठाइयों को चमकाने और सफेद करने के लिए अरारोट, सफोलाइट नामक रसायन और रीठे का इस्तेमाल किए जाने की जानकारी मिली। खाद्य सुरक्षा टीम ने तैयार मिठाइयों और कच्चे माल को नष्ट कराने की प्रक्रिया शुरू की। ममता चौधरी ने बताया कि छेना, रसगुल्ले, सफोलाइट और रीठे समेत कुल पांच नमूने लेकर प्रयोगशाला में जांच के लिए भेजे गए हैं। जांच रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। बिना लाइसेंस चल रहा था गोदाम अधिकारियों के अनुसार, गोदाम जरूरी विभागीय लाइसेंस के बिना चल रहा था। ‘तेवतिया’ परिवार द्वारा संचालित इस इकाई के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है। अधिकारियों ने बताया कि इकाई को ब्लैकलिस्ट करने की कानूनी प्रक्रिया भी शुरू की जा रही है। इससे संबंधित परिवार को भविष्य में विभागीय लाइसेंस मिलने पर असर पड़ सकता है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User