खाद्य विभाग की छापेमारी, 11 खाद्य पदार्थों के नमूने लिए:बाराबंकी में 20 किलो दूषित खजला और 5 किलो रंगीन चेरी नष्ट कराई
बाराबंकी में दीपावली के मद्देनजर खाद्य सुरक्षा विभाग ने ग्रामीण और शहरी इलाकों में छापेमारी की। टीम ने मिठाई, खोया, पनीर और रिफाइंड तेल समेत खाद्य पदार्थों के 11 नमूने जांच के लिए लिए। देवा मेले में 20 किलो दूषित खजला और 5 किलो रंगीन चेरी नष्ट कराई गई। वहीं, सिरौलीगौसपुर में 25 किलो एक्सपायर्ड नमकीन भी मिली। मिठाई की दुकानों से लिए नमूने फतेहपुर तहसील के कुर्सी में महावीर स्वीट्स से बेसन के लड्डू और राधिका स्वीट्स से बर्फी का नमूना लिया गया। रामनगर में प्रदीप मिष्ठान भंडार से बेसन के लड्डू और सम्बरी मिष्ठान भंडार से सोहन पापड़ी का नमूना लिया गया। चीनी के खिलौने बनाने की जगह से भी नमूना लेकर नोटिस जारी किया गया। सिरौलीगौसपुर के आंगनपुर, रानी कटरा स्थित प्रशान्त किराना दुकान से रिफाइंड तेल का नमूना लिया गया। यहां करीब पांच हजार रुपये कीमत की 25 किलो एक्सपायर्ड नमकीन नष्ट कराई गई। जहांगीराबाद और सफेदाबाद में मिठाई व खोया के नमूने लिए गए। दशहराबाग स्थित यादव डेयरी से पनीर का नमूना लिया गया। देवा मेले में दूषित खजला और रंगीन चेरी नष्ट कराई देवा मेले में निरीक्षण के दौरान करीब चार हजार रुपये कीमत का 20 किलो दूषित खजला और 1,500 रुपये कीमत की पांच किलो रंगीन चेरी नष्ट कराई गई। खाद्य विक्रेताओं को सामग्री ढककर बेचने और दुकानों पर लाइसेंस व रेट लिस्ट लगाने के निर्देश दिए गए। दुकानों पर फूड सेफ्टी कनेक्ट ऐप का साइनेज भी लगवाया गया। विभाग ने लोगों को चटक रंग वाली मिठाइयों से बचने और खरीदारी के दौरान साफ-सफाई का ध्यान रखने की सलाह दी। मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी नीरद पाण्डेय के नेतृत्व में हुई कार्रवाई में अन्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी भी शामिल रहे। विभाग के मुताबिक, दीपावली तक अभियान जारी रहेगा।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)