छात्रा को अपमानित करने वाला प्राचार्य अखिलेश यादव गिरफ्तार:आजमगढ़ में फीस को लेकर किए गए अपमान से छात्रा ने जहर खाकर दी थी जान

Nov 10, 2026 - 20:04
0
छात्रा को अपमानित करने वाला प्राचार्य अखिलेश यादव गिरफ्तार:आजमगढ़ में फीस को लेकर किए गए अपमान से छात्रा ने जहर खाकर दी थी जान
आजमगढ़ के सिधारी थाना क्षेत्र के शाहगढ़ स्थित मां जगेश्वरी देवी इंटर कॉलेज में फीस और अन्य बातों को लेकर 14 वर्षीय छात्रा को कथित रूप से अपमानित किए जाने के मामले में पुलिस ने आरोपी प्राचार्य अखिलेश यादव को गिरफ्तार कर लिया है। छात्रा ने कथित प्रताड़ना से क्षुब्ध होकर विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया था, जिससे उसकी मौत हो गई थी। पुलिस के अनुसार, 8 नवंबर को इस मामले में थाना सिधारी पर प्रार्थना पत्र प्राप्त हुआ था। इसमें विद्यालय के प्रधानाचार्य अखिलेश यादव और कक्षा अध्यापक रिंकू कुमार पर आरोप लगाया गया था कि वे फीस एवं अन्य बातों को लेकर आए दिन छात्रा को अपमानित करते थे। इससे क्षुब्ध होकर छात्रा ने विषाक्त पदार्थ का सेवन कर आत्महत्या कर ली। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मुअसं 448/26 के तहत धारा 107 बीएनएसएस में अभियोग पंजीकृत किया था। पुलिस प्राचार्य अखिलेश यादव की तलाश में जुटी हुई थी इसी क्रम में आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी प्राचार्य अखिलेश यादव मुबारकपुर थाना क्षेत्र का रहने वाला है। एक दिन पूर्व हुई थी शिक्षक की गिरफ्तारी मामले में कार्रवाई करते हुए उपनिरीक्षक बालेन्द्र कुमार यादव ने पुलिस टीम के साथ रविवार को दौलतपुर तमसा नदी पुल के पास से आरोपी शिक्षक रिंकू कुमार (39) पुत्र केदार राम निवासी बैठौली, थाना सिधारी को गिरफ्तार कर लिया था। परिजनों ने दोनों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया था।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User