बलिया में मंत्री दानिश आजाद बोले- सपा के दावे हवाई:2027 चुनाव में सपा दहाई का आंकड़ा भी पार नहीं कर पाएगी
बलिया पहुंचे अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री दानिश आजाद अंसारी ने समाजवादी पार्टी और अखिलेश यादव पर निशाना साधा। मंगलवार को पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने 2027 में सत्ता में आने पर राशन के साथ घी और तेल देने के अखिलेश यादव के दावे को हवाई बताया। अंसारी ने कहा कि सपा सत्ता में आने वाली नहीं है और यह बात अखिलेश यादव भी जानते हैं। चुनाव लड़ने से पीछे हटने का लगाया आरोप मंत्री ने कहा कि 2027 में सरकार बनाने का दावा करने वाली पार्टी के सबसे बड़े नेता ने चुनाव लड़ने से मना कर दिया है। उनके मुताबिक, अखिलेश यादव जानते हैं कि सपा की सरकार नहीं बनने वाली। उन्होंने दावा किया कि जब से सपा की कमान अखिलेश यादव के हाथ में आई है, पार्टी कोई चुनाव नहीं जीत पाई है। अंसारी ने 2014, 2017, 2019 और 2022 के चुनावों में सपा की हार का जिक्र किया। उन्होंने 2024 में भी पार्टी की हार का दावा करते हुए कहा कि किसी चुनाव में जीत का सेहरा अखिलेश यादव के सिर नहीं बंधा। उन्होंने कहा कि जनता ने 2027 में सपा को दहाई का आंकड़ा पार नहीं करने देने का फैसला किया है। अयोध्या दौरे पर भी साधा निशाना अखिलेश यादव के 12 नवंबर को परिवार के साथ अयोध्या जाने के सवाल पर अंसारी ने कहा कि जनता का भरोसा काम करने से हासिल होता है। उन्होंने आरोप लगाया कि सपा नेता पांच साल तक जनता के बीच नहीं दिखे और अब चुनाव नजदीक आने पर उन्हें जनता की याद आ रही है। उन्होंने कहा कि सपा नेताओं का बंद एसी कमरों से बाहर निकलना अच्छी बात है। इससे उन्हें योगी सरकार के विकास कार्य देखने को मिलेंगे। एक्सप्रेस-वे और मेडिकल कॉलेज गिनाए मंत्री ने पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे, गंगा एक्सप्रेस-वे और बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे के साथ हाईवे तथा जिलों में बने मेडिकल कॉलेजों का जिक्र किया। उन्होंने दावा किया कि योगी सरकार ने 10 लाख युवाओं को रोजगार दिया है और प्रदेश में महिलाएं बेखौफ होकर घूम सकती हैं। अंसारी ने सपा शासन और योगी सरकार के कार्यकाल की तुलना करते हुए कहा कि दोनों में जमीन-आसमान का अंतर है। उन्होंने सपा सरकार के समय को जंगलराज बताते हुए मौजूदा सरकार को सुशासन का दौर बताया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)