छात्रवृत्ति-परीक्षा के प्रवेश पत्र में परीक्षा केंद्र का पता बदला:बैरहना की जगह सुबेदारगंज छपने से हुआ संशोधन, दोबारा डाउनलोड करना जरूरी

Oct 30, 2026 - 14:18
0
छात्रवृत्ति-परीक्षा के प्रवेश पत्र में परीक्षा केंद्र का पता बदला:बैरहना की जगह सुबेदारगंज छपने से हुआ संशोधन, दोबारा डाउनलोड करना जरूरी
प्रयागराज में राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित छात्रवृत्ति परीक्षा के प्रवेश पत्र में परीक्षा केंद्र का पता गलत दर्ज होने के कारण संशोधन किया गया है। महिला सेवा सदन इंटर कॉलेज, बैरहना की जगह गलती से सुबेदारगंज लिखा गया था। अब पोर्टल पर इसे ठीक कर दिया गया है। जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. संतोष कुमार राय ने बताया कि परीक्षा 1 नवंबर को सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक होगी। प्रयागराज के 19 केंद्रों पर 6,483 परीक्षार्थी शामिल होंगे। जिन विद्यार्थियों ने 27 अक्टूबर तक प्रवेश पत्र डाउनलोड कर लिया था, उन्हें संशोधित प्रवेश पत्र फिर से डाउनलोड करना होगा। पोर्टल पर सुधारा गया केंद्र का नाम प्रवेश पत्र में महिला सेवा सदन इंटर कॉलेज का पता गलत होने से विद्यार्थियों के सामने परीक्षा केंद्र को लेकर भ्रम की स्थिति बन सकती थी। अब पोर्टल पर केंद्र का सही नाम महिला सेवा सदन इंटर कॉलेज, बैरहना दर्ज कर दिया गया है। प्रदेश में 509 केंद्रों पर होगी परीक्षा प्रदेश के सभी जिलों में कुल 509 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। एक पाली में होने वाली इस परीक्षा में 1,74,662 विद्यार्थी शामिल होंगे। डीआईओएस ने संबंधित परीक्षार्थियों से संशोधित प्रवेश पत्र डाउनलोड करने की अपील की है, ताकि परीक्षा के दिन किसी तरह की परेशानी न हो।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User