सपा प्रवक्ता को गंवार-अहीर कहा,DU प्रोफेसर के ऑफिस में तोड़फोड़:दीवारों पर गोबर पोता; लखनऊ में पुतला फूंका,तस्वीर को पैरों से रौंदा।
समाजवादी पार्टी सपा के प्रवक्ता मनोज काका के खिलाफ जातिसूचक और अपमानजनक टिप्पणी करने वाले दिल्ली विश्वविद्यालय के प्रोफेसर संगीत कुमार रागी के कार्यालय में बुधवार को तोड़फोड़ की गई। कुछ लोगों ने उनके ऑफिस का गेट तोड़ दिया। दीवारों और गेट पर गोबर पोत दिया। ऑफिस में घुस कर सामान बिखेर दिया। लखनऊ विश्वविद्यालय में भी समाजवादी छात्र सभा के कार्यकर्ताओं ने प्रोफेसर संगीत रागी का पुतला फूंका। साथ ही उनकी तस्वीर को पैरों से रौंदा। दरअसल, मंगलवार को एक न्यूज चैनल पर टीवी डिबेट के दौरान प्रोफेसर संगीत रागी और सपा प्रवक्ता मनोज काका के बीच तीखी बहस हुई थी। इस दौरान रागी ने मनोज काका के लिए 'बेहूदा', 'गंवार', 'अहीर' जैसे शब्दों का इस्तेमाल किया था। मनोज काका ने भी उन्हें 'गधा' कहा था।
हालांकि संगीत रागी ने मंगलवार शाम को X पर पोस्ट कर सफाई दी और माफी मांगी। उन्होंने कहा- मनोज काका ने पहले उन्हें गाली दी थी। उन्होंने जवाब में इन शब्दों का इस्तेमाल किया था। उनकी टिप्पणी पूरे समुदाय के लिए नहीं, बल्कि गाली देने वाले लोगों के लिए थी। अब जानिए डिबेट में क्या हुआ मंगलवार को टीवी डिबेट के दौरान प्रोफेसर संगीत रागी और सपा प्रवक्ता मनोज काका के बीच तीखी बहस हुई। दोनों ने एक-दूसरे के खिलाफ अपमानजनक शब्दों का इस्तेमाल किया। बहस की शुरुआत में संगीत रागी ने मनोज काका को 'पार्टी का बेहूदा अहीर' कहा। इस पर मनोज काका ने जवाब दिया, 'लाशों पर संवेदनहीनता दिखाने वाले, ऐसे ही जादूगरों को हम लोग गंवार बोलते हैं।' इसके बाद रागी ने मनोज काका को 'गंवार', 'गधा' और 'सूअर की औलाद' कहा। उन्होंने कहा, 'गधे बोल नहीं पाते हैं। गधे दासता करते हैं। गधा एक शब्द नहीं बोल पाता है।' इस पर मनोज काका ने कहा, 'जो गधा इस देश की सरकार का कीर्तन गाते हैं। हम किसी जाति का... हमें हर जाति का सम्मान करना आता है।' उन्होंने आगे अहीर समुदाय और अखिलेश यादव का जिक्र करते हुए अपनी बात रखी। इसके जवाब में संगीत रागी ने कहा, 'तुम्हारी भाषा गली के कुत्ते वाली है। तुम्हारे जैसे गधे... गली के कुत्ते वाली तुम्हारी भाषा है।' इस बहस के वीडियो सामने आने के बाद रागी की टिप्पणी को लेकर विवाद शुरू हो गया। खासकर 'अहीर' शब्द के इस्तेमाल को लेकर विरोध हुआ। इसके बाद मामला दिल्ली विश्वविद्यालय से लेकर उत्तर प्रदेश तक पहुंच गया। डिबेट के बाद संगीत रागी ने मांगी माफी टीवी डिबेट के बाद शाम 7:37 बजे संगीत रागी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट किया। इसमें उन्होंने अपनी टिप्पणी पर सफाई देते हुए माफी मांगी। उन्होंने लिखा कि एबीपी न्यूज पर डिबेट के दौरान सपा प्रवक्ता मनोज काका ने उन्हें गाली देते हुए संबोधित किया था। यह पहली बार नहीं था, मनोज काका कई बार उन पर निजी टिप्पणियां करते हैं, जिनमें 'बेहूदा' और 'गधा' जैसे शब्दों का इस्तेमाल होता है। रागी ने लिखा, "आज जब इस शब्द का प्रयोग किया तो मैंने जवाब में कहा कि ऐसे लोगों के लिए ही हम गंवार और राड़ शब्द का प्रयोग करते हैं। उसमें अहीर शब्द का प्रयोग सहचर के तौर पर हो गया। यह किसी समुदाय पूरे के लिए नहीं था, बल्कि उन जैसे गालीबाजों के लिए था।" उन्होंने आगे लिखा, "कुछ लोगों की भावना आहत हो सकती है, इसलिए मैं माफी मांगता हूं। मेरा ऐसा उद्देश्य नहीं था।"
DU प्रोफेसर संगीत रागी को सस्पेंड करने की मांग, कुलपति को सौंपा ज्ञापन बुधवार को छात्रों ने विश्वविद्यालय के कुलपति को ज्ञापन सौंपकर प्रोफेसर को तत्काल निलंबित करने और उनके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की मांग की। ज्ञापन में आरोप लगाया गया है कि न्यूज के लाइव डिबेट कार्यक्रम 'महाभारत' के दौरान प्रोफेसर संगीत रागी ने समाजवादी पार्टी के प्रवक्ता मनोज सिंह काका और यादव (अहीर) समाज के खिलाफ जातिसूचक, अभद्र और अपमानजनक भाषा का इस्तेमाल किया। शिकायतकर्ताओं ने ज्ञापन में रागी की टिप्पणी 'बेहूदा अहीर! ऐसे ही यादवों को हम गंवार बोलते हैं' का भी जिक्र किया है। 'टिप्पणी यादव समाज को लेकर की गई' प्रदर्शन कर रहे आदित्य पांडेय ने कहा कि संगीत रागी समाजवादी पार्टी के सम्मानित प्रवक्ता पर जातिगत टिप्पणी किया है। यह टिप्पणी यादव समाज को लेकर की गई है। यह सिर्फ व्यक्ति विशेष पर नहीं बल्कि पूरे समाज से अभद्रता है। हम लोग किसी भी स्थिति में सपा नेता मनोज काका और उन पर की गई जातीय टिप्पणी को बर्दाश्त नहीं करेंगे। इस प्रकार की अभद्र टिप्पणी व्यक्ति की छोटी सोच और मानसिक दिवालियापन का परिणाम है। 'संगीत रागी जैसे लोग कुंठित विचारधारा के' अमित यादव ने कहा कि संगीत रागी जैसे लोग कुंठित विचारधारा के हैं। इन्हें सबसे पहले प्रोफेसर के पद से हटाया जाए। जिस व्यक्ति की सोच अच्छी नहीं है वह छात्रों को अच्छी शिक्षा कैसे दे सकता है। हमारी मांग है कि पूरे यादव समाज पर अभद्र टिप्पणी करने वाले व्यक्ति के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाए।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)