सीतापुर में 750 किलो अवैध पटाखा बरामद:तीन इलाकों में पुलिस ने की कार्रवाई, तीन आरोपी गिरफ्तार

Nov 04, 2026 - 16:14
0
सीतापुर में 750 किलो अवैध पटाखा बरामद:तीन इलाकों में पुलिस ने की कार्रवाई, तीन आरोपी गिरफ्तार
सीतापुर में दीपावली से पहले पटाखों के अवैध भंडारण और बिक्री के खिलाफ पुलिस ने बुधवार दोपहर करीब 12 बजे अभियान तेज कर दिया। पुलिस ने तीन थाना क्षेत्रों में कार्रवाई करते हुए करीब 750 किलो (7.5 क्विंटल) अवैध पटाखे और आतिशबाजी बरामद की है। इस दौरान तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। सबसे बड़ी कार्रवाई रामकोट थाना क्षेत्र में हुई, जहां पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम ने एक गोदाम से 600 किलो पटाखे बरामद किए। रामकोट में गोदाम से 600 किलो पटाखे बरामद एएसपी उत्तरी आलोक सिंह ने बताया कि दीपावली के मद्देनजर विस्फोटक पदार्थों और पटाखों के अवैध भंडारण व बिक्री की रोकथाम के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में रामकोट पुलिस और एसओजी की टीम ने ग्राम लोधौरा स्थित भट्ठे के पास एक गोदाम में छापेमारी की। यहां से महताब अहमद (36) निवासी नई आबादी गदियाना, थाना कोतवाली नगर को गिरफ्तार किया गया। गोदाम से करीब 600 किलो पटाखे बरामद हुए। बरामद आतिशबाजी में अलग-अलग आकार की फुलझड़ियां, स्काई शॉट, फ्लोरल मैजिक, बिग बुलेट, चक्कर, जोश बम और अन्य प्रकार के पटाखे शामिल हैं। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रामकोट थाने में केस दर्ज किया है। खैराबाद और मछरेहटा में भी कार्रवाई एएसपी के मुताबिक, खैराबाद थाना पुलिस ने नफीस के पास से करीब 100 किलो और मछरेहटा पुलिस ने शकील के पास से करीब 50 किलो अवैध पटाखे बरामद किए हैं। दोनों मामलों में संबंधित थानों की पुलिस विधिक कार्रवाई कर रही है। एसपी अंकुर अग्रवाल के निर्देश पर चलाए जा रहे इस अभियान का उद्देश्य त्योहार के दौरान विस्फोटक सामग्री के अवैध भंडारण और बिक्री पर रोक लगाना और संभावित हादसों को टालना है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User