छठ के बाद दरभंगा से मुंबई जाएगी स्पेशल ट्रेन:वाराणसी होकर गुजरेगी; 19 नवंबर को रवाना होगी
दीपावली और छठ पर्व के बाद यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे ने दरभंगा से मुंबई के लोकमान्य तिलक टर्मिनस के बीच एक फेरा स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला लिया है। ट्रेन 19 नवंबर को दरभंगा से रवाना होगी और वाराणसी होकर मुंबई पहुंचेगी। वापसी में यह ट्रेन 21 नवंबर को लोकमान्य तिलक टर्मिनस से दरभंगा के लिए चलेगी। दरभंगा से शाम 4:30 बजे होगी रवाना, रात दो बजे पहुंचेगी वाराणसी
ट्रेन नंबर 05523 दरभंगा-लोकमान्य तिलक टर्मिनस स्पेशल 19 नवंबर को दरभंगा से शाम 4:30 बजे रवाना होगी। यह अगले दिन रात 2:04 बजे वाराणसी सिटी और 2:35 बजे वाराणसी जंक्शन पहुंचेगी। इसके बाद प्रयागराज, सतना, जबलपुर, इटारसी, भुसावल और नासिक रोड होते हुए तीसरे दिन सुबह 3 बजे लोकमान्य तिलक टर्मिनस पहुंचेगी। वापसी में सुबह 6 बजे चलेगी ट्रेन
वापसी में ट्रेन नंबर 05524 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-दरभंगा स्पेशल 21 नवंबर को सुबह 6 बजे रवाना होगी। यह अगले दिन सुबह 6:45 बजे वाराणसी जंक्शन और 6:57 बजे वाराणसी सिटी पहुंचेगी। इसके बाद औंड़िहार, गाजीपुर, बलिया और छपरा होते हुए शाम 5:45 बजे दरभंगा पहुंचेगी। 16 कोच के साथ चलेगी स्पेशल ट्रेन
रेलवे के अनुसार ट्रेन में कुल 16 कोच लगाए जाएंगे। इनमें 9 स्लीपर, 5 जनरल और 2 एसएलआरडी कोच शामिल हैं। ट्रेन का संचालन यात्रियों की अतिरिक्त सुविधा के लिए एक-एक फेरे के लिए किया जाएगा।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)