ग्रीन-गैस का लिंक खोलते ही खाते से निकले एक लाख:पीएनबी खाते से यूपीआई के जरिए हुई साइबर ठगी, पीजीआई थाने में केस
लखनऊ के पीजीआई इलाके में साइबर ठगी का मामला सामने आया है। रमाशंकर सिंह के पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) खाते से यूपीआई के जरिए एक लाख रुपए निकल गए। आरोप है कि घटना से दो दिन पहले उनके मोबाइल पर ग्रीन गैस के नाम से एक लिंक आया था। उसे खोलने पर एक वेबसाइट खुली थी। इसके बाद 11 नवंबर को खाते से रकम निकल गई। बैंक का मैसेज आने पर उन्हें इसकी जानकारी हुई। पीजीआई पुलिस ने शिकायत पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। लिंक खोलने के दो दिन बाद निकले पैसे रमाशंकर सिंह का पंजाब नेशनल बैंक की सदर बाजार शाखा में बचत खाता है। पुलिस को दी शिकायत के मुताबिक, घटना से करीब दो दिन पहले उनके मोबाइल पर ग्रीन गैस के नाम से एक लिंक आया था। उन्होंने लिंक खोला तो एक वेबसाइट खुल गई। बिना अनुमति खाते से हुआ ट्रांजेक्शन रमाशंकर सिंह के मुताबिक, 11 नवंबर को सुबह 10:42 बजे उनके खाते से यूपीआई के जरिए एक लाख रुपए निकल गए। उन्होंने इस लेनदेन की अनुमति नहीं दी थी। न ही बैंकिंग ऐप से कोई ऑनलाइन भुगतान किया था। बैंक से मैसेज आने पर उन्हें खाते से पैसे निकलने का पता चला। साइबर पोर्टल पर भी की शिकायत रमाशंकर सिंह ने साइबर ठगी की आशंका जताते हुए पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने साइबर क्राइम पोर्टल पर भी शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस संदिग्ध लिंक और यूपीआई ट्रांजेक्शन से जुड़े विवरण की जांच कर रही है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)