छठ पर्व के लिए गौतमबुद्धनगर में 146 घाट बनाए:जिले को 10 जोन और 26 सेक्टर में बांटा, 2,500 पुलिसकर्मी तैनात होंगे
गौतमबुद्ध नगर में आस्था के महापर्व छठ की तैयारी शुरू हो चुकी है,शुक्रवार से नहाए खाए से इसकी शुरुवात हुई है,गौतमबुद्धनगर में पूर्वांचल और बिहार के रहने वाले लोग महापर्व छठ को बड़े धूमधाम से मानते हैं। जगह जगह छठ घाट की सफाई और सौन्दरएकर्ण का काम शुरू हो चुका है।पूरे जिले में कुल 146 घाट बनाए गए है, सुरक्षा व्यवस्था को लेकर जिले को 10 जोन और 26 सेक्टर में बांटा गया है। प्रशासन प्राधिकरण और समितियां सुरक्षा, लाइटिंग और स्वच्छता की व्यवस्था दुरुस्त करने में जुटी हैं, ताकि आस्था के इस महापर्व पर किसी भी व्रती की श्रद्धा में कोई खलल न पड़े और सभी व्रत रखने वाली महिलाओं की पूजा सफल हो सके। वहीं छठ महापर्व को लेकर पुलिस प्रशासन भी अलर्ट मोड में है, ज्वाइंट सीपी संकल्प शर्मा ने बताया कि छठ पर्व को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए है,शहर के सभी प्रमुख घाटों और छठ पूजा स्थलों पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया जा रहा है।श्रद्धालुओं की अधिक संख्या वाले घाटों पर विशेष सुरक्षा व्यवस्था की गई है। वरिष्ठ अधिकारियों ने सभी प्रमुख घाटों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया है।घाटों पर लाइटिंग, पब्लिक एड्रेस सिस्टम और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए है।छठ पर्व को सकुशल संपन्न कराने के लिए करीब 2500 सिविल पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है और सुरक्षा व्यवस्था में PAC की दो कंपनियां भी लगाई गईं है। सभी वरिष्ठ अधिकारी छठ पर्व के दौरान फील्ड में रहकर सुरक्षा व्यवस्था की निगरानी करेंगे।जिले में कुल 146 घाट बनाये गए है,जिले को सुरक्षा की दृष्टि से 10 जोन और 26 सेक्टरों में बाटा गया है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)