पीएम स्वनिधि महोत्सव:मेयर बोलीं- छोटे व्यापारियों की मेहनत से मजबूत होती है शहर की अर्थव्यवस्था
जोन-3 स्थित महानगर कल्याण मंडप में शुक्रवार को पीएम स्वनिधि महोत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं मेयर सुषमा खर्कवाल ने रेहड़ी-पटरी और ठेला लगाने वाले छोटे व्यापारियों का उत्साह बढ़ाया। उन्होंने कहा कि फल-सब्जी, चाय-नाश्ता और कारीगरी जैसे छोटे काम करने वाले लोग न सिर्फ अपना परिवार चलाते हैं, बल्कि शहर की रोजमर्रा की जरूरतों को पूरा कर अर्थव्यवस्था को भी ताकत देते हैं। स्वच्छ सर्वेक्षण में तीसरे स्थान पर जताई खुशी महापौर ने अपने संबोधन की शुरुआत में 'स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26' में लखनऊ को देशभर में तीसरा स्थान मिलने पर शहरवासियों, नगर निगम की टीम और सफाई मित्रों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह कामयाबी नागरिकों के सहयोग और सफाई मित्रों की दिन-रात की मेहनत का नतीजा है। महापौर ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्ष 2020 में छोटे व्यापारियों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए इस योजना की शुरुआत की थी। इसके तहत बिना किसी गारंटी के बैंक से लोन मिलता है। इसमें पहला लोन: 15 हजार रुपए तक, दूसरा लोन 25 हजार रुपए तक और तीसरा लोन: 50 हजार रुपए तक मिलेगा। समय पर किस्त चुकाने वालों को ब्याज में छूट के साथ डिजिटल लेन-देन (UPI/QR कोड) करने पर अतिरिक्त प्रोत्साहन राशि भी दी जाती है। लखनऊ में योजना की अब तक की स्थिति * 1,33,313 विक्रेताओं को मिला पहला लोन * 51,025 विक्रेताओं को मिला दूसरा लोन * 9,501 विक्रेताओं को मिला तीसरा लोन * 1,02,731 विक्रेता जुड़े डिजिटल लेन-देन से महापौर ने व्यापारियों से अपील की कि वे लोन की राशि का सही इस्तेमाल कर अपना कारोबार बढ़ाएं और समय पर भुगतान करें, ताकि आगे बड़ा लोन मिल सके। कार्यक्रम की शुरुआत में अपर नगर मजिस्ट्रेट तृतीय व परियोजना अधिकारी (डूडा) प्रदीप कुमार विमल ने अतिथियों का स्वागत किया और योजना के उद्देश्यों की जानकारी दी। इस मौके पर पार्षद राकेश मिश्रा, के.एन. सिंह, भाजपा के वरिष्ठ नेता रमाशंकर त्रिपाठी, पार्षद प्रतिनिधि सुनील शंखधर और महानगर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अखिलेश मिश्रा सहित बड़ी संख्या में लाभार्थी मौजूद रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)