छठ पूजा आज से, नहाय खाय के साथ शुरुआत:4 दिन चलेगा पर्व, मथुरा में पूर्वांचल समिति के पदाधिकारियों ने घाटों पर व्यवस्था देखी

Nov 13, 2026 - 05:40
0
छठ पूजा आज से, नहाय खाय के साथ शुरुआत:4 दिन चलेगा पर्व, मथुरा में पूर्वांचल समिति के पदाधिकारियों ने घाटों पर व्यवस्था देखी
सूर्य उपासना का महापर्व छठ पूजा शुक्रवार को नहाय खाय के साथ शुरू हो जाएगा। 4 दिन तक चलने वाले इस पर्व की व्रतियों ने सभी तैयारी पूरी कर ली है। यमुना में डूबते और उगते सूर्य को व्रती सुहागिन महिलाएं अर्घ्य देंगी। इसको लेकर गुरुवार की देर शाम पूर्वांचल समिति के पदाधिकारियों ने घाटों का निरीक्षण किया और तैयारियों को अंतिम रूप दिया। पर्व को लेकर भक्तों में उत्साह है। सूर्य भगवान की करेंगी उपासना चार दिन तक चलने वाला लोक आस्था का महापर्व छठ नहाय खाय के साथ आज से शुरू होगा। व्रतियों सुबह स्नाना कर पहले सूर्य भगवान को जल अर्पित कर पूजा पाठ करेंगी। वृत्तियों शुद्धता से बनाये गये भोजन को सूर्य भगवान को भोग लगा कर खुद ग्रहण करेंगी। इस पर्व पर बिशेष रूप से लौकी,कदू की सब्जी ,चने की दाल और अरवा चावल का भात बनाकर व्रतियों प्रसाद बनाएंगी और खायेगी। शनिवार से शुरू होगा 36 घंटे का व्रत छत पूजा के दूसरे दिन शनिवार से 36 घंटे का निर्जला व्रत शुरू होगा । भगवान भास्कर को अर्पित की जाने वाली नौवेद में सबसे अधिक ठेकुआ को माना जाता है। यह ठेकुआ आटे चीनी और दूध के मिश्रण से बनता हैं । इस पकवान को भी बनाने का एक बड़ा महत्व है। महिलाएं छठि मैया के प्रसाद के लिए गेहूं को धो कर सुखायेगी । इसे शनिवार के दिन अच्छे से धुलवाने के बाद इस गेहू को पिसाया जाता है। गेंहू का है खास महत्व है छठ पूजा में गेहूं का खास महत्व है। क्योंकि भिगोए गए गेहूं को सुखाने के बाद आटे से ही भगवान भास्कर का प्रसाद बनता है। इस गेंहू की सफाई से लेकर सूखने तक की विधि किसी साधना से कम नहीं है। इस गेहूं की सफाई से लेकर इसके सूखने तक व्रती इस गेंहू का खास ख्याल रखती है। ताकि किसी भी तरह से यह गेंहू अशुद्ध न हो सके। इसी को लेकर शुक्रवार सुबह से ही व्रती गेहूं के पास बैठ इसकी निगरानी करती हैं, ताकि कोई पक्षी या फिर पशु इसे जूठा न कर दे। साथ ही महिलाएं गेहूं सुखाते समय छठि मैया और भगवान भास्कर के गीत भी गाती हैं। यह मधुर गीत अभी तीन दिनों तक सुनने को मिलेगा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User