छठ पूजा के लिए शामली से RPF दिल्ली भेजी गई:स्टेशन पर सुरक्षा बढ़ी, जवान स्टेशन और रेलवे फाटक दोनों संभाल रहे

Nov 09, 2026 - 15:02
0
छठ पूजा के लिए शामली से RPF दिल्ली भेजी गई:स्टेशन पर सुरक्षा बढ़ी, जवान स्टेशन और रेलवे फाटक दोनों संभाल रहे
शामली में त्योहारों के बीच सोमवार को शामली रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर अलर्ट रहा। भैया दूज और छठ पूजा को देखते हुए रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ और जीआरपी के जवानों को सतर्क रहने के निर्देश हैं। खासतौर पर महिलाओं और बुजुर्ग यात्रियों की सुरक्षा को लेकर निगरानी बढ़ाई गई है। बताया गया कि छठ पूजा के मद्देनजर शामली से आरपीएफ की फोर्स दिल्ली भेजी गई है। इससे स्थानीय स्टेशन पर जवानों की संख्या कम हो गई है। ऐसे में आरपीएफ के जवानों को स्टेशन की सुरक्षा के साथ रेलवे फाटक पर भी ड्यूटी करनी पड़ रही है। एक साथ दोनों जिम्मेदारियां संभालने के कारण जवानों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वहीं, भैया दूज को देखते हुए भी सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस बल अलर्ट है। स्टेशन पर आने-जाने वाले यात्रियों पर नजर रखी जा रही है, ताकि त्योहार के दौरान किसी तरह की अप्रिय घटना न हो। दूसरी ओर, सोमवार को शामली रोडवेज बस स्टैंड पर भी यात्रियों की संख्या कम नजर आई। बस स्टैंड पर सामान्य दिनों के मुकाबले सवारियां काफी कम दिखाई दीं। रेलवे स्टेशन और बस स्टैंड दोनों जगह त्योहारों के बीच यात्रियों की आवाजाही अपेक्षाकृत कम रही।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User