लखनऊ में 9-10 नवंबर को 1 लाख दुकानें रहेंगी बंद:दिवाली के बाद 2 दिनों तक नहीं होता है व्यापार, व्यापारी बोले- दशकों पुरानी है परंपरा
लखनऊ में दीपावली के बाद 9 और 10 नवंबर को सभी दुकानें बंद रहेंगी। लखनऊ व्यापार मंडल ने बताया कि दिवाली के पर्व के बाद अगले दो दिन तक शहर की दुकानें बंद रहती हैं। यह एक परंपरा है, जिसमें शहर के तमाम व्यापारी सहयोग करते हैं। धार्मिक मान्यताओं के साथ दो दिनों तक व्यापार बंद करने का यह भी उद्देश्य रहता है कि कारीगर और कर्मचारियों को भी राहत मिल जाती है। अमरनाथ मिश्रा ने बताया कि यह निर्णय पुरोहितों कि सलाह पर व्यापार मंडल द्वारा लिया जाता है। दीपावली के दिन गणेश-लक्ष्मी की पूजा की गई। अमरनाथ मिश्र ने व्यापारियों से अपील की है कि वे इस परंपरा का पालन करें। परंपरा जो भी बनाई जाती है वह कर्मचारी व्यापारी और समाज के हित में होती है। उन्होंने कहा- दीपावली पर सभी व्यापारी एकजुटता का परिचय दें। यह पर्व हमारी एकता और समर्पण का है। इसलिए सभी लोग नई ऊर्जा और उल्लास के साथ मनाएं। दो दिनों के बाद जब दुकानें खुले तो पूरे जोश और ऊर्जा के साथ व्यापार करें। दिवाली की छुट्टियों में देखा जाता है की बड़ी संख्या में लोग अपने घर चले जाते हैं ऐसे में व्यापारियों को भी राहत मिल जाती है। जीएसटी में रजिस्टर्ड दुकानें लखनऊ में लगभग 1 लाख से अधिक दुकानें जीएसटी में रजिस्टर्ड हैं, जिसमें मुख्य रूप से सर्राफा, स्टेशनरी, साइकिल, दवा, जनरल स्टोर, कपड़ा, गल्ला इलेक्ट्रॉनिक की छोटी बड़ी दुकानें शामिल हैं। जिसमें लगभग 10 लाख लोग काम करते हैं। शहर के इलाके और संख्या अमीनाबाद में 25000, नजीराबाद में 3000, कैसरबाग में 10000, नाका हिंडोला 2500, भूतनाथ मार्केट 2500, यहियागंज 3000, चौक 2500, ठाकुरगंज 1000, चारबाग 2000, अयोध्या रोड 2200, पत्रकार पुरम 15000, आशियाना 3000, आलमबाग 1000, महानगर 800, कपूरथला 500 दुकानें हैं।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)