चिराग पासवान बोले- यूपी विधानसभा चुनाव लड़ेगी लोक जनशक्ति पार्टी:लखनऊ पहुंचे पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा- फिलहाल संगठन मजबूत करने और विचारों को घर-घर पहुंचाने पर जोर
लोक जनशक्ति पार्टी (राम विलास) उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव लड़ेगी। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान मंगलवार को लखनऊ पहुंचे। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में चुनाव लड़ने का फैसला तय है। हालांकि, पार्टी किस गठबंधन के साथ चुनाव मैदान में उतरेगी या अकेले चुनाव लड़ेगी, इस पर अभी कोई फैसला नहीं हुआ है। चुनाव में अभी समय है, इसलिए फिलहाल पार्टी का पूरा ध्यान संगठन को मजबूत करने पर है। घर-घर तक पहुंचाएंगे पार्टी की विचारधारा चिराग पासवान ने कहा कि पार्टी अभी उत्तर प्रदेश में अपने संगठन का विस्तार करने में जुटी है। कार्यकर्ताओं को मजबूत करने के साथ ही पार्टी की विचारधारा और नीतियों को घर-घर तक पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है। उनकी प्राथमिकता फिलहाल संगठन को मजबूत करने और ज्यादा से ज्यादा लोगों को पार्टी से जोड़ने की है। चुनाव के करीब आने पर तय होगा गठबंधन गठबंधन के सवाल पर चिराग पासवान ने कहा कि अभी इस संबंध में कुछ भी तय नहीं है। चुनाव में समय बाकी है, इसलिए गठबंधन को लेकर जल्दबाजी में कोई फैसला नहीं लिया जाएगा। चुनाव नजदीक आने पर राजनीतिक परिस्थितियों को देखते हुए गठबंधन के स्वरूप पर निर्णय लिया जाएगा। फिलहाल पार्टी अपनी पूरी ताकत उत्तर प्रदेश में संगठन विस्तार और जनाधार बढ़ाने में लगाएगी।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)