उन्नाव में कार गंगा में गिरी, दूसरे दिन भी तलाश:चालक ने बचाई जान, व्यवसायी का बेटा लापता

Oct 31, 2026 - 11:58
0
उन्नाव में कार गंगा में गिरी, दूसरे दिन भी तलाश:चालक ने बचाई जान, व्यवसायी का बेटा लापता
उन्नाव के फतेहपुर चौरासी थाना क्षेत्र में शुक्रवार शाम कार गंगा में गिर गई। कार में सवार सफीपुर निवासी तरुष गौड़ लापता हो गए। शनिवार सुबह से एसडीआरएफ की टीम नदी में करीब 15 किलोमीटर के दायरे में उनकी तलाश कर रही है। सफीपुर कस्बे के जूता-चप्पल व्यवसायी पप्पू गौड़ के बेटे तरुष शुक्रवार शाम करीब सात बजे चालक विजय शंकर के साथ कार से शिवराजपुर जा रहे थे। कालीमिट्टी-शिवराजपुर मार्ग पर गंगा के कटान के पास कार अनियंत्रित होकर नदी में गिर गई। किसी तरह कार से बाहर निकल आए। चालक विजय शंकर किसी तरह कार से बाहर निकल आए। तरुष गंगा में डूब गए। सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और तलाश शुरू की। शुक्रवार देर रात तक उनका पता नहीं चल सका। शनिवार सुबह टीम ने फिर से तलाश शुरू की। हादसे वाली जगह पर गंगा के कटान से सड़क का एक हिस्सा क्षतिग्रस्त है। इस हिस्से पर आवाजाही रोकने के लिए लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) ने कई जगह बैरियर लगाए हैं। इसके बावजूद कार बैरियर पार कर कटान वाले हिस्से तक पहुंची और नदी में गिर गई। एसडीआरएफ की टीम नदी के संभावित इलाकों में तलाश कर रही है। नदी में तेज बहाव और कटान वाले हिस्से की स्थिति के बीच खोज जारी है। खबर लिखे जाने तक तरुष गौड़ का पता नहीं चला था।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User