कानपुर देहात में 50 किलो अवैध पटाखे मिले:पेशा दरवाजा के पास पुलिस ने दो को गिरफ्तार किया

Nov 03, 2026 - 10:37
0
कानपुर देहात में 50 किलो अवैध पटाखे मिले:पेशा दरवाजा के पास पुलिस ने दो को गिरफ्तार किया
कानपुर देहात में अवैध पटाखों के भंडारण और बिक्री के खिलाफ पुलिस का अभियान लगातार जारी है। इसी अभियान के तहत रूरा थाना पुलिस ने सोमवार रात करीब 11 बजे कार्रवाई करते हुए 50 किलोग्राम अवैध पटाखों के साथ एक 59 वर्षीय आरोपी को गिरफ्तार किया है। बरामद पटाखों में सुतली बम, अनार, मल्टीशॉट बम और फुलझड़ी समेत कई तरह की आतिशबाजी शामिल है। पुलिस के मुताबिक, सोमवार 2 नवंबर को थाना रूरा पुलिस टीम को मुखबिर के जरिए अवैध पटाखों के भंडारण और बिक्री की सूचना मिली थी। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने पेशा दरवाजा के पास घेराबंदी कर एक संदिग्ध व्यक्ति को हिरासत में लिया। तलाशी के दौरान उसके पास मौजूद दो कार्टूनों से करीब 50 किलोग्राम अवैध पटाखे बरामद हुए। गिरफ्तार आरोपी की पहचान 59 वर्षीय बालकिशन सविता पुत्र स्वर्गीय बाबूराम सविता निवासी ग्राम गहलों तिराहा, थाना रूरा के रूप में हुई है। पुलिस ने बरामद पटाखों में सुतली बम, अनार, मल्टीशॉट बम, बुलेट बम, चटाई बम और फुलझड़ी समेत अन्य आतिशबाजी सामग्री शामिल होने की जानकारी दी है। बरामद विस्फोटक और आतिशबाजी सामग्री को पुलिस ने नियमानुसार थाना परिसर में एकांत और सुरक्षित स्थान पर उचित निगरानी में रखवाया है। वहीं आरोपी की गिरफ्तारी और अवैध पटाखों की बरामदगी के आधार पर थाना रूरा पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है। दीपावली के आसपास अवैध पटाखों के भंडारण और बिक्री को लेकर पुलिस की इस कार्रवाई को अहम माना जा रहा है। हालांकि अब जांच का विषय यह भी है कि आरोपी इतनी बड़ी मात्रा में पटाखे कहां से लाया था और इनकी बिक्री कहां की जानी थी। पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User