चंदौली के शैलेश कुमार बनाए गए DM:चंद्रमोहन गर्ग को सीएम का विशेष सचिव नियुक्त किया गया
चंदौली के जिलाधिकारी चंद्रमोहन गर्ग का तबादला कर दिया गया है। अब वह मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के विशेष सचिव के रूप में जिम्मेदारी संभालेंगे। उनके स्थान पर भदोही के जिलाधिकारी रहे शैलेश कुमार को चंदौली की कमान सौंपी गई है। शासन की ओर से तबादला सूची जारी होने के बाद प्रशासनिक महकमे में हलचल तेज हो गई है। बाढ़ के दौरान नाव से पहुंचे थे पीड़ितों तक चंद्रमोहन गर्ग ने चंदौली के जिलाधिकारी के रूप में एक साल सात महीने तक कार्य किया। इस दौरान बाढ़ आपदा के समय वह नाव से प्रभावित इलाकों में पहुंचे और पीड़ितों के घरों तक जाकर उनकी समस्याएं जानीं। उनकी सक्रियता के चलते प्रभावित किसानों को आपदा का मुआवजा भी जल्द मिला। उनके इस कार्यकाल को बाढ़ प्रभावितों की मदद और राहत कार्यों के लिए याद किया जाएगा। फरियादियों की समस्याएं सुनने की शैली ने बनाया लोकप्रिय डीएम के रूप में चंद्रमोहन गर्ग की कार्यशैली की लोगों ने सराहना की। वह फरियादियों की समस्याएं सहजता से सुनते और उनके समाधान के लिए प्रयास करते थे। इसके साथ ही अधिकारियों की जवाबदेही तय करने और शासन की मंशा के अनुरूप काम कराने पर भी उनका जोर रहता था। योजनाओं की नियमित समीक्षा पर दिया जोर शासन की योजनाओं को धरातल पर उतारने के लिए चंद्रमोहन गर्ग लगातार सक्रिय रहे। वह समय-समय पर योजनाओं की समीक्षा कर उनकी प्रगति परखते थे। उनके तबादले के बाद अब नए जिलाधिकारी शैलेश कुमार से लोगों को उम्मीदें रहेंगी। उनके सामने जिले में चल रहे विकास कार्यों और योजनाओं को आगे बढ़ाने के साथ प्रशासनिक व्यवस्था को गति देने की चुनौती होगी।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)