समाज को बांटने वाली राजनीति का करेंगे विरोध:संभल में बोले सपा सांसद, शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार पर होनी चाहिए चर्चा
संभल में सोमवार को एक निजी स्कूल के कार्यक्रम में पहुंचे समाजवादी पार्टी के सांसद जिया उर रहमान ने भाजपा सरकार की नीतियों पर निशाना साधा। दोपहर ढाई बजे से शाम साढ़े चार बजे तक चले कार्यक्रम में उन्होंने मुस्लिम समाज, शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और किसानों की समस्याओं पर अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि समाज को बांटने वाली राजनीति का विरोध किया जाएगा। कई राज्यों में मुस्लिम समाज के साथ ज्यादतियों का आरोप जिया उर रहमान ने कहा कि भाजपा सरकार बनने के बाद उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, असम, महाराष्ट्र और पश्चिम बंगाल समेत कई राज्यों में मुस्लिम समाज के साथ ज्यादतियां हो रही हैं। उन्होंने भाजपा से अपनी नीतियों में बदलाव करने को कहा। उन्होंने कहा कि देश की 140 करोड़ आबादी को ध्यान में रखकर समाज को जोड़ने और देश की तरक्की के लिए काम करना चाहिए। राजनीति में रोटी, कपड़ा और मकान के साथ शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और किसानों की समस्याओं पर भी ध्यान देना जरूरी है। जनहित के मुद्दों पर सरकार का समर्थन संभव सांसद ने कहा कि सरकार जनहित के मुद्दों पर काम करती है तो उसका समर्थन किया जा सकता है, लेकिन समाज को बांटने और लोगों को नुकसान पहुंचाने वाली राजनीति का विरोध किया जाएगा। ओवैसी पर साधा निशाना, एकजुटता की अपील असदुद्दीन ओवैसी पर निशाना साधते हुए जिया उर रहमान ने कहा कि वह सांसद और मुस्लिम हैं। साथ ही समाजवादी पार्टी से जुड़े हैं। संसद तक पहुंचने में पार्टी और जनता का सहयोग रहा है। उन्होंने कहा कि लोगों को बांटने के बजाय भाजपा को सत्ता से हटाने के लिए काम करना चाहिए। उन्होंने कहा कि भाजपा की नीतियों से मुस्लिम समाज के साथ दलित, यादव और पिछड़े वर्गों को भी नुकसान हो रहा है। PDA समेत सभी वर्गों को एकजुट होकर काम करना चाहिए। रास्ते अलग हो सकते हैं, लेकिन मकसद एक हो तो आपसी मतभेद दूर रखने चाहिए। अमेरिका और इजरायल की नीतियों की आलोचना अंतरराष्ट्रीय मुद्दों पर सांसद ने अमेरिका और इजरायल की नीतियों की आलोचना की। उन्होंने कहा कि दूसरे देशों पर अत्याचार और अतिक्रमण करने वाले देशों को इसके नतीजे भुगतने पड़ते हैं। ऐसी नीतियों का असर दूसरे देशों के साथ व्यापार और अंतरराष्ट्रीय संबंधों पर भी पड़ता है। उन्होंने कहा कि दुनिया की सभी सरकारों को नकारात्मक और विभाजनकारी राजनीति छोड़कर जनता के हितों पर ध्यान देना चाहिए। जनता चुनाव के समय अपनी नाराजगी जाहिर करती है और जनविरोधी नीतियां अपनाने वाली सरकारों को इसका राजनीतिक खामियाजा भुगतना पड़ सकता है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)