चंदौली में ई-लॉटरी से किसानों को मुफ्त बीज किट:राज्यसभा सांसद साधना सिंह ने बांटे चना, सरसों और तोरिया के 60 पैकेट

Sep 26, 2026 - 16:47
0
चंदौली में ई-लॉटरी से किसानों को मुफ्त बीज किट:राज्यसभा सांसद साधना सिंह ने बांटे चना, सरसों और तोरिया के 60 पैकेट
चंदौली के किसान कल्याण केंद्र पर राज्यसभा सांसद साधना सिंह ने ई-लॉटरी से चुने किसानों को मुफ्त बीज मिनीकिट बांटे। इसमें चना के 40, सरसों के 15 और तोरिया के 5 पैकेट (कुल 60 पैकेट) दिए गए। सांसद साधना सिंह ने कहा कि सरकार लाभार्थी योजनाओं को सीधे किसानों तक पहुंचाने को प्रतिबद्ध है। 2 जुलाई से रबी फसलों की बुकिंग शुरू हुई थी, जिसमें गेहूं के 36,227, चना के 1,307, सरसों के 457 और मसूर के 655 पैकेट बुक हुए। किसानों से 50 प्रतिशत अनुदान वाले बीजों और मुफ्त मिनीकिट की बची बुकिंग जल्द कराने को कहा गया। जिला कृषि अधिकारी विनोद कुमार यादव ने बताया, सभी सरकारी बीज गोदामों पर चना (1019), मटर (150), सरसों (600), तोरिया (250), अलसी (960) और मसूर (758) के मिनीकिट पहुंचे। अधिक आवेदन पर ई-लॉटरी से किसानों को चुना गया। डॉ. पूजा त्रिपाठी ने दलहनी व तिलहनी फसलों में संतुलित खाद, एनपीएस और सल्फर के इस्तेमाल की सलाह दी, जिससे पैदावार और गुणवत्ता बढ़ेगी। मिथिलेश सिंह, संजय कुशवाहा, नरेंद्र प्रताप सिंह, यशवंत यादव, संजय उपाध्याय, सारनाथ, गीता देवी, शकुंतला, छोटे लाल मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User