ज्वैलरी दुकान से चोरी का 24 घंटे में खुलासा:पीलीभीत में ग्राहक बनकर ब्रेसलेट चुराने वाले 2 गिरफ्तार

Sep 26, 2026 - 16:47
0
ज्वैलरी दुकान से चोरी का 24 घंटे में खुलासा:पीलीभीत में ग्राहक बनकर ब्रेसलेट चुराने वाले 2 गिरफ्तार
पीलीभीत पुलिस ने जमुनी चौराहा स्थित एक ज्वैलरी दुकान में हुई चोरी का 24 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया है। पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से चोरी का सामान, अवैध हथियार और वारदात में इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिल मिली है। शहर कोतवाल प्रमेंद्र कुमार ने बताया कि विजय रस्तोगी ने थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि 'विजय ज्वैलर्स' की दुकान पर दो युवक ग्राहक बनकर आए थे। उन्होंने चांदी के जेवर देखने के बहाने करीब 30 ग्राम का चांदी का ब्रेसलेट चुरा लिया था, जिसकी कीमत लगभग 6,500 रुपये थी। एक 12 बोर का तमंचा, चार जिंदा कारतूस पुलिस ने मोहम्मद एहसान (27) और अनिल (24) को गिरफ्तार किया है। ये दोनों जहानाबाद थाना क्षेत्र के हरचुईया और शिवपुरिया गांव के रहने वाले हैं। तलाशी में इनके पास से टूटा हुआ चांदी का ब्रेसलेट, एक 12 बोर का तमंचा, चार जिंदा कारतूस, दो मोबाइल फोन और एक स्पलेंडर मोटरसाइकिल (UP26O1517) मिली। पुलिस ने मुकदमे में आर्म्स एक्ट की धाराएं भी बढ़ाई हैं। जरूरी कार्रवाई के बाद दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है। पुलिस टीम में उपनिरीक्षक नरेंद्र कुमार, तरुण कुमार, आरक्षी अजय कुमार और विशाल शामिल थे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User