चंदौली में गोवर्धन पूजा महोत्सव को लेकर बैठक:10 नवंबर को होगा आयोजन, तैयारियों को व्यवस्थित बनाने पर की चर्चा

Nov 07, 2026 - 15:07
0
चंदौली में गोवर्धन पूजा महोत्सव को लेकर बैठक:10 नवंबर को होगा आयोजन, तैयारियों को व्यवस्थित बनाने पर की चर्चा
चंदौली में आगामी गोवर्धन पूजा यज्ञ महोत्सव के आयोजन की तैयारियों को लेकर शनिवार, 7 नवंबर को बसारिकपुर पोखरे पर समिति की बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता काशीराम रिनाथ दूधाहारी बाबा ने की, जबकि संचालन मिठाई लाल मादल ने किया। बैठक में समिति के पदाधिकारियों और सदस्यों ने सर्वसम्मति से निर्णय लिया कि पिछले वर्षों की तरह इस वर्ष भी 10 नवंबर 2026 को बसारिकपुर तालाब पर श्री गोवर्धन पूजा यज्ञ महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। महोत्सव को सफल और व्यवस्थित बनाने के लिए तैयारियों तथा व्यवस्थाओं पर चर्चा की गई। सदस्यों ने आयोजन में अधिक से अधिक श्रद्धालुओं, भक्तों और क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों की सहभागिता सुनिश्चित करने पर जोर दिया। बैठक में राम यादव, गंगा प्रसाद यादव, भगत चंद्रदेव यादव (बनारसी भगत), राम अवतार यादव सहित अन्य भक्तगण उपस्थित रहे। सभी ने महोत्सव के आयोजन में सहयोग देने और इसे सफल बनाने का संकल्प लिया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User