बलिया में दिवाली से पहले बाजारों में खरीदारी बढ़ी:पटाखा बाजार में 8,700 रुपए का आसमानी 240 शॉट सबसे महंगा, मोर पटाखा 700 रुपए का
बलिया में दिवाली से पहले बाजारों में खरीदारी के लिए लोगों की भीड़ जुट रही है। शहर के पॉलिटेक्निक ग्राउंड में लगी पटाखों की दुकानों पर भी ग्राहक पहुंच रहे हैं। पटाखा बाजार में आसमानी 240 शॉट सबसे महंगा है, जिसकी कीमत 8,700 रुपए रखी गई है। दुकानदार फरजान अली ने बताया कि इस बार बाजार में नया पटाखा मोर आया है, जिसकी कीमत 700 रुपए है। दुकानदार फरजान अली ने बताया कि नियमों के मुताबिक पटाखों की दुकानों पर सुरक्षा और अन्य जरूरी इंतजाम किए गए हैं। पिछले साल दुकान का किराया 900 रुपए था, जो इस बार बढ़कर 1,200 रुपए हो गया है। दिवाली को देखते हुए बाजार में पटाखों की खरीदारी के लिए ग्राहक पहुंच रहे हैं। खुशबूदार मोमबत्तियों और दीयों की मांग बाजार में लोग गणेश-लक्ष्मी की मूर्तियां, मोमबत्तियां, मिट्टी के दीये, बर्तन और इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स खरीद रहे हैं। रोज फ्लावर, चमेली, चॉकलेट और लेमन खुशबू वाली मोमबत्तियां ग्राहकों को पसंद आ रही हैं। पूजा के लिए मूर्तियों के साथ रोली, चुनरी, आसनी, माला और अन्य पूजन सामग्री की भी खरीदारी हो रही है। घर सजाने के सामान और रंगोली के सांचों की बिक्री दिवाली पर घरों को सजाने के लिए बाजार में ‘शुभ दीपावली’, ‘शुभ-लाभ’, ‘वेलकम’ और ‘स्वागतम’ लिखे स्टीकर बिक रहे हैं। रंगोली बनाने के सांचों की भी मांग है। वहीं, खरीदारी के लिए लोगों का रुझान बाजार के साथ-साथ शॉपिंग मॉल की ओर भी बना हुआ है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)