रुद्रपुर में संपूर्ण समाधान दिवस:सीआरओ ने सुनीं 36 शिकायतें, चार मामलों का मौके पर किया निस्तारण

Nov 07, 2026 - 17:47
0
रुद्रपुर में संपूर्ण समाधान दिवस:सीआरओ ने सुनीं 36 शिकायतें, चार मामलों का मौके पर किया निस्तारण
देवरिया के रुद्रपुर तहसील सभागार में शनिवार को मुख्य राजस्व अधिकारी चंद्रेश कुमार सिंह की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इसमें विभिन्न विभागों से संबंधित 36 फरियादियों ने प्रार्थना पत्र सौंपे। इनमें राजस्व विभाग के चार मामलों का मौके पर निस्तारण किया गया। प्राप्त शिकायतों में राजस्व विभाग के 16, पुलिस के सात, विकास के दो, खाद्य एवं रसद के दो, समाज कल्याण का एक और अन्य विभागों के आठ मामले शामिल रहे। मुख्य राजस्व अधिकारी ने अधिकारियों को शिकायतों का गंभीरता से संज्ञान लेकर मौके पर जांच करने और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने राजस्व और पुलिस विभाग की संयुक्त टीम गठित कर मामलों का निष्पक्ष निस्तारण कराने तथा लंबित शिकायतों पर समयबद्ध कार्रवाई करने को कहा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User