चंदौली में उगते सूर्य को दिया अर्घ्य:तालाबों और घाटों पर जुटी व्रती महिलाएं, छठ पर्व पूरा

Nov 16, 2026 - 08:56
0
चंदौली में उगते सूर्य को दिया अर्घ्य:तालाबों और घाटों पर जुटी व्रती महिलाएं, छठ पर्व पूरा
चंदौली जिले में सोमवार सुबह उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ चार दिवसीय डाला छठ पर्व पूरा हुआ। अंतिम दिन तालाबों और सरोवरों पर व्रती महिलाओं और उनके परिजनों की भीड़ जुटी। भोर में व्रती महिलाएं पूजन सामग्री लेकर घाटों पर पहुंचीं। वहां उन्होंने पानी में खड़े होकर सूर्य की पूजा की। सूर्य के दर्शन होने पर गाय के दूध और जल से अर्घ्य दिया। महिलाओं ने पुत्रों की लंबी उम्र, परिवार की सुख-समृद्धि, अच्छे स्वास्थ्य और लोक कल्याण की कामना की। दो तस्वीरें अर्घ्य के बाद महिलाओं ने छठी मइया की पूजा की और व्रत खोला। घाटों पर छठी मइया के गीत गूंजते रहे। माटीगांव के प्राचीन तालाब पर भी सोमवार सुबह लोग जुटे। पुरोहितों और पंडितों ने लाउडस्पीकर से मंत्रों का उच्चारण किया। माटीगांव की निवेदिता सिंह, कुसुम सिंह और कल्पना ने बताया कि छठ ऐसा पर्व है, जो भगवान और प्रकृति को जोड़ता है। पूजा में इस्तेमाल होने वाली प्रसाद सामग्री प्राकृतिक रूप से तैयार होती है। उन्होंने कहा कि छठ पर्व यह संदेश देता है कि डूबता सूर्य अगले दिन नया सवेरा लेकर आता है और इससे लोगों में नई ऊर्जा आती है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User