चोरों ने व्यापारी के घर से 8 लाख रुपए चुराए:फतेहपुर में डेढ़ किलो चांदी के गहने गायब, एसपी ने देर रात घटनास्थल देखा
फतेहपुर जिले के ललौली थाना क्षेत्र के मुत्तौर गांव में दीपावली की रात हुई सनसनीखेज चोरी के मामले में पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद नजर आ रहा है। मुत्तौर गांव निवासी सरिया और सीमेंट के थोक व्यापारी किशोर मिश्रा के घर पर अज्ञात चोरों ने धावा बोलकर 8 लाख रुपये नकद और डेढ़ किलो चांदी के आभूषणों पर हाथ साफ कर दिया था। इस बड़ी चोरी की घटना के बाद से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है और पुलिस लगातार मामले की तह तक जाने के लिए साक्ष्य जुटा रही है। इसी क्रम में एसपी अभिमन्यु मांगलिक ने सोमवार की देर रात करीब 11 बजे मुत्तौर गांव पहुंचकर घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान एसपी ने पीड़ित व्यापारी किशोर मिश्रा और उनके परिजनों से लंबी बातचीत कर घटना से जुड़े तमाम पहलुओं की विस्तृत जानकारी हासिल की। साक्ष्यों के बारे में भी अपडेट लिया। उन्होंने मौके पर मौजूद पुलिस अधिकारियों से अब तक की गई कार्रवाई और संकलित किए गए साक्ष्यों के बारे में भी अपडेट लिया। इस दौरान एसपी के साथ अपर पुलिस अधीक्षक ज्ञान प्रकाश राय, क्षेत्राधिकारी जाफरगंज और ललौली थानाध्यक्ष समेत भारी पुलिस बल मौजूद रहा। घटनास्थल का मुआयना करने के बाद एसपी अभिमन्यु मांगलिक ने स्थानीय पुलिस और जांच टीम को सख्त निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इस घटना को बेहद गंभीरता से लिया जाए और वैज्ञानिक तथा भौतिक साक्ष्यों का संकलन जल्द से जल्द पूरा किया जाए। माल की बरामदगी सुनिश्चित की जाए एसपी ने चेतावनी भरे लहजे में कहा कि चोरी में शामिल बदमाशों की पहचान कर उनकी तुरंत गिरफ्तारी की जाए और शत-प्रतिशत चोरी गए माल की बरामदगी सुनिश्चित की जाए। ग्रामीणों में जल्द ही घटना का पर्दाफाश पुलिस के आला अधिकारियों के इस त्वरित और सख्त रुख से परिजनों एवं स्थानीय ग्रामीणों में जल्द ही घटना के पर्दाफाश की उम्मीद बंध गई है। पुलिस की कई टीमें चोरों की सुरागकशी में लगातार दबिश दे रही हैं। मंगलवार के दिन थाना प्रभारी ने बताया कि जल्द ही खुलासा कर दिया जायेगा।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)