फर्रुखाबाद में मोबाइल की दुकान में घुसकर मारपीट-तोड़फोड़:30 हजार और 20 फोन ले जाने का आरोप

Nov 10, 2026 - 11:31
0
फर्रुखाबाद में मोबाइल की दुकान में घुसकर मारपीट-तोड़फोड़:30 हजार और 20 फोन ले जाने का आरोप
फर्रुखाबाद के मऊ दरवाजा थाना क्षेत्र में सोमवार शाम करीब 6:30 बजे कुछ युवक मोबाइल की दुकान में घुस गए। दुकानदार ने आरोप लगाया कि युवकों ने मारपीट और तोड़फोड़ की और करीब 30 हजार रुपए व मोबाइल लेकर भाग गए। दुकानदार ने थाने में तहरीर दी है। राकवगंज खुर्द निवासी विवेक राजपूत ने तहरीर में बताया कि उनकी मोबाइल की दुकान टाउन हॉल के नीचे है। सोमवार शाम कुछ युवक आए और पहले हुई कहासुनी को लेकर गाली-गलौज करने लगे। मना करने पर उन्होंने लाठी-डंडों से मारपीट शुरू कर दी। विवेक के मुताबिक, उनका छोटा भाई विमल राजपूत और एक मित्र उन्हें बचाने आए, तो आरोपियों ने उनके साथ भी मारपीट की। आरोपियों ने जान से मारने की धमकी भी दी। इसके बाद वे दुकान में घुसे और फर्नीचर तोड़ दिया। मोबाइल की एक्सेसरीज भी बिखेरकर तोड़फोड़ की। दुकानदार का आरोप है कि आरोपी गोलक में रखे करीब 30 हजार रुपए और करीब 20 कीपैड मोबाइल लेकर भाग गए। उन्होंने तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। मारपीट देखकर राहगीरों की भीड़ जमा हो गई। ग्रामीणों के मुताबिक, पुलिस के पहुंचने से पहले आरोपी वहां से भाग गए थे। थानाध्यक्ष रामसहाय ने बताया कि मामला मोबाइल के लेनदेन से जुड़ा है। पुलिस जांच कर रही है। शुरुआती जांच में भी मोबाइल के लेनदेन की बात सामने आई है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User