जौनपुर में प्रतिमा विसर्जन और शोभायात्रा के लिए ट्रैफिक डायवर्जन:भारी वाहनों की एंट्री बंद, 10 नवंबर से शहर में बदले रहेंगे रास्ते
जौनपुर में मंगलवार को गणेश-लक्ष्मी प्रतिमा विसर्जन और भगवान चित्रगुप्त की शोभायात्रा के चलते ट्रैफिक डायवर्जन लागू रहेगा। सद्भावना पुल पर प्रतिमा विसर्जन होगा, जबकि शोभायात्रा कोतवाली इलाके से निकलेगी। यह व्यवस्था 10 नवंबर सुबह 9 बजे से 11 नवंबर सुबह 8 बजे तक लागू रहेगी। गैस, डीजल, पेट्रोल और मेडिकल वाहनों को छोड़कर अन्य भारी वाहनों का शहर में प्रवेश बंद रहेगा। भारी वाहनों के लिए नो-एंट्री पॉइंट पचहटिया तिराहा, प्रसाद तिराहा, पकड़ी हाईवे अंडरपास, अलीगंज हाईवे तिराहा, जगदीशपुर चौराहा, चांदपुर हाईवे अंडरपास और कुत्तूपुर तिराहा हैं। ऑटो, टोटो और चार पहिया वाहनों का भी शहर में प्रवेश बंद रहेगा। इनके लिए डायवर्जन पॉइंट कुत्तूपुर तिराहा, विशेषरपुर चौराहा, सिपाह तिराहा (पुलिस चौकी से मानिक चौक), जोगियापुर नीचे (प्रेमगढ़ा), जेसीज चौराहा, वाजिदपुर तिराहा, पॉलिटेक्निक चौराहा बदलापुर पड़ाव, मछलीशहर पड़ाव, शाहगंज पड़ाव, अटाला मस्जिद तिराहा और सुतरहट्टी तिराहा हैं। पुलिस ने वाहन चालकों से डायवर्जन का पालन करने और ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों का सहयोग करने की अपील की है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)