CJP का नागपुर में बड़ा प्लान, संविधान बचाने के लिए आशुतोष रांका ने किया आह्वान!
कॉकरोच जनता पार्टी 26 नवंबर को नागपुर के संविधान चौक पर संविधान बचाओ, लोकतंत्र बचाओ कार्यक्रम आयोजित करेगी। आशुतोष रांका ने डिजिटल सेंसरशिप का आरोप लगाते हुए लोगों से संविधान की रक्षा के लिए एकजुट होने की अपील की है।
दि राइजिंग न्यूज़ | नागपुर | 26 नवंबर 2026
कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) अब अपने अभियान को आगे बढ़ाते हुए नागपुर में ‘संविधान बचाओ, लोकतंत्र बचाओ’ कार्यक्रम आयोजित करने जा रही है। यह कार्यक्रम 26 नवंबर को संविधान दिवस के अवसर पर शाम 4 बजे संविधान चौक पर होगा। सीजेपी के सह-संयोजक आशुतोष रांका ने कार्यक्रम को लेकर एक वीडियो साझा किया है, जिसमें वह पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके और अन्य नेताओं के साथ डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा के सामने नजर आ रहे हैं। वीडियो के जरिए उन्होंने लोगों से संविधान की रक्षा के लिए एकजुट होने की अपील की है।
डिजिटल सेंसरशिप को लेकर सरकार पर उठाए सवाल
आशुतोष रांका ने आरोप लगाया कि देश में डिजिटल सेंसरशिप लागू की जा रही है। उन्होंने दावा किया कि जनवरी से जून 2026 के बीच मेटा ने करीब 54 लाख पोस्ट हटाए। रांका के मुताबिक, इन पोस्ट को हटाने के पीछे कभी सरकारी निर्देशों तो कभी नियमों के पालन का हवाला दिया जाता है। उन्होंने सवाल उठाया कि आखिर छह महीनों में इतनी बड़ी संख्या में पोस्ट हटाने की जरूरत क्यों पड़ी।
प्रधानमंत्री मोदी और आंबेडकर से जुड़े कंटेंट पर भी टिप्पणी
रांका ने आरोप लगाया कि सोशल मीडिया मंचों के एल्गोरिदम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के समर्थन से जुड़ी सामग्री को बढ़ावा मिलता है, जबकि डॉ. भीमराव आंबेडकर से संबंधित सामग्री की पहुंच कम हो जाती है। उन्होंने कहा कि सीजेपी इन मुद्दों को उठाती रहेगी और डिजिटल सेंसरशिप के खिलाफ एकजुट होकर आवाज बुलंद करेगी। वहीं, पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके ने बुधवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर चुनाव में गड़बड़ी के आरोप भी लगाए थे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)