कांग्रेस अध्यक्ष खरगे लखनऊ आएंगे:संविधान दिवस पर दिलाएंगे शपथ, एसआईआर पर खोलेंगे आयोग की पोल
26 नवंबर को संविधान दिवस के मौके पर कांग्रेस संविधान और लोकतांत्रिक अधिकारों की रक्षा के लिए आंदोलन शुरू करेगी। इसके लिए कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे बुधवार को लखनऊ पहुंचेंगे। सुबह 11 बजे कांग्रेस कार्यालय में संविधान बचाओ गोष्ठी होगी। कांग्रेस की प्रस्तावित यात्रा प्रशासन की अनुमति ना मिलने से स्थगित कर दी गई है। ऐसे में अब पूरा कार्यक्रम कांग्रेस मुख्यालय में होगी। इस कार्यक्रम में सिविल सोसाइटी, सामाजिक संगठनों, युवाओं और संविधान में आस्था रखने वाले लोग शामिल होंगे। प्रदेश कार्यालय में खरगे का संबोधन होगा और संविधान की प्रस्तावना की वे वहां मौजूद कार्यकर्ताओं को शपथ दिलाएंगे। इस मौके पर यूपी प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम, कार्यकारी अध्यक्ष इमरान मसूद, यूपी प्रदेश अध्यक्ष आराधना मिश्रा मोना, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अजय राय सहित अन्य मोर्चे और विभाग के लोग मौजूद रहेंगे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)