डॉक्टर का नंबर खोजा, ठगों ने भेजी APK फाइल:नोएडा में 7 लाख उड़ाए, रिटायर्ड रेलकर्मी को 9 लाख की चपत, साइबर सेल कर रहा जांच

Nov 06, 2026 - 10:15
0
डॉक्टर का नंबर खोजा, ठगों ने भेजी APK फाइल:नोएडा में 7 लाख उड़ाए, रिटायर्ड रेलकर्मी को 9 लाख की चपत, साइबर सेल कर रहा जांच
इंटरनेट मीडिया पर मोबाइल नंबर तलाशना दो लोगों को भारी पड़ गया। साइबर ठगों ने एक को अस्पतालकर्मी बनकर फोन किया और अपॉइंटमेंट के नाम पर एपीके फाइल डाउनलोड करा दी। इसके बाद मोबाइल हैक कर खाते से सात लाख रुपये निकाल लिए। वहीं, दूसरे मामले में ठगों ने सेवानिवृत्त रेलवे कर्मचारी के खाते से नौ लाख रुपये उड़ा दिए। दोनों मामलों में कुल 16 लाख रुपये की ठगी हुई है। अपॉइंटमेंट के नाम पर भेजी एपीके फाइल पहला मामला ग्रेटर नोएडा के कासना का है। यहां रहने वाले बिजेंद्र एक कंपनी में नौकरी करते हैं। उनकी पत्नी की तबीयत खराब थी। 29 अक्टूबर को वह उन्हें दादरी के नवीन अस्पताल में डॉक्टर को दिखाना चाहते थे। इसके लिए इंटरनेट मीडिया पर डॉक्टर का नंबर तलाश रहे थे। इसी दौरान एक ठग ने अस्पतालकर्मी बनकर उनसे संपर्क किया। ऑनलाइन अपॉइंटमेंट बुक करने के नाम पर मोबाइल पर एपीके फाइल भेज दी। बिजेंद्र ने फाइल डाउनलोड कर उसमें सामान्य जानकारी भरी। इसके बाद उनका मोबाइल हैक हो गया। ठगों ने बैंक खाते से सात लाख रुपये ट्रांसफर कर लिए। खाते से रकम कटने का मैसेज आने पर उन्हें ठगी का पता चला। पेंशनभोगी के नाम पर लिया लोन, खाते से निकाले नौ लाख दूसरा मामला सेक्टर-78 का है। यहां रहने वाले शंकरन रेलवे से सेवानिवृत्त हैं। उनका खर्च पेंशन से चलता है। दो नवंबर को मोबाइल पर बैंक खाते से रकम कटने के मैसेज आए तो उन्हें ठगी का पता चला। जांच करने पर सामने आया कि ठगों ने उनका मोबाइल हैक कर बैंक खाते से नौ लाख रुपये निकाल लिए। इतना ही नहीं, ठगों ने डीएमआई फाइनेंस और किसेत्सु नाम की गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनियों से उनके नाम पर लोन लेकर भी रकम निकाल ली। पीड़ित का कहना है कि उन्होंने किसी को ओटीपी तक नहीं बताया था। उन्हें आशंका है कि एपीके फाइल डाउनलोड कराने के बाद मोबाइल हैक कर ठगी की गई। साइबर क्राइम थाने में केस दर्ज दोनों पीड़ितों ने नेशनल साइबर क्राइम रिपोर्टिंग पोर्टल पर शिकायत करने के साथ बुधवार को साइबर क्राइम थाने में केस दर्ज कराया है। थाना प्रभारी विजय सिंह राना ने बताया कि दोनों मामलों में केस दर्ज कर जांच की जा रही है। उन्होंने लोगों को अनजान नंबर से आने वाली एपीके फाइल डाउनलोड नहीं करने की सलाह दी है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User