हाथरस में आग से बुजुर्ग दंपति की मौत:पोस्टमार्टम में धुएं से दम घुटने की पुष्टि, विधायक ने जताया दुख

Nov 06, 2026 - 10:15
0
हाथरस में आग से बुजुर्ग दंपति की मौत:पोस्टमार्टम में धुएं से दम घुटने की पुष्टि, विधायक ने जताया दुख
हाथरस के सादाबाद कस्बे के मोहल्ला काहरान में बुधवार की मध्य रात्रि एक मकान में लगी आग से बुजुर्ग दंपति की मौत के मामले में पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण धुएं से दम घुटना बताया गया है। मोहल्ला कहारान में रहने वाले 70 वर्षीय शहजाद बेग मिर्जा और उनकी 65 वर्षीय पत्नी सलमा बेगम अपने दो मंजिला मकान में सो रहे थे। इसी दौरान मकान में आग लग गई और धुआं भर गया था। सूचना मिलने पर पुलिस, फायर ब्रिगेड और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची। आग बुझाने के बाद बचाव दल ने दोनों के शव मकान से बाहर निकाले। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे थे। दंपति को एक साथ किया सुपुर्द-ए-खाक गुरुवार देर रात पोस्टमार्टम के बाद शव घर पहुंचे। मुस्लिम रीति-रिवाज से जनाजे की नमाज अदा की गई। इसके बाद दोनों को एक साथ कब्रिस्तान में सुपुर्द-ए-खाक किया गया। अंतिम विदाई के लिए रिश्तेदारों, परिचितों और कस्बे के लोगों की भीड़ जुटी। घटना की जानकारी मिलने पर विधायक प्रदीप चौधरी, पूर्व सपा जिलाध्यक्ष चौधरी भाजुद्दीन समेत अलग-अलग राजनीतिक दलों के नेता और सामाजिक लोग मौके पर पहुंचे। उन्होंने परिवार के प्रति संवेदना जताई। सीओ सादाबाद योगेंद्र कृष्ण नारायण ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में दोनों की मौत धुएं से दम घुटने के कारण होने की पुष्टि हुई है। आग की चपेट में आने से उनके शरीर पर जलने के निशान भी थे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User