फर्रुखाबाद में राशन की कालाबाजारी में कोटेदार मां-बेटे पर FIR:जांच में 249.84 क्विंटल खाद्यान्न गायब मिला; दुकान का अनुबंध निलंबित
फर्रुखाबाद के शमशाबाद ब्लॉक के वाजिदपुर में सरकारी राशन वितरण में गड़बड़ी और कालाबाजारी के आरोप में कोटेदार रेशमा देवी और उनके बेटे विमलेश कुमार के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। जांच में 249.84 क्विंटल खाद्यान्न की कालाबाजारी का मामला सामने आया है। पूर्ति निरीक्षक सुधांशु यादव ने दोनों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। जांच के मुताबिक, राशन दुकान से 67.76 क्विंटल गेहूं, 98.80 क्विंटल चावल, 46.74 क्विंटल मक्का, 33.43 क्विंटल बाजरा और 1.11 क्विंटल चीनी की कालाबाजारी की गई। कुल 249.84 क्विंटल खाद्यान्न की अनियमितता सामने आई है। ग्रामीणों की शिकायत पर हुई जांच शमशाबाद ब्लॉक की ग्राम वाजिदपुर स्थित सरकारी राशन दुकान को लेकर लोगों ने अनियमितता और राशन की कालाबाजारी की शिकायत की थी। इसके बाद मामले की जांच कराई गई। पूर्ति निरीक्षक सुधांशु यादव ने बताया कि जांच में शिकायतों के आरोप सही पाए गए। इसके आधार पर कोटेदार और उनके बेटे के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई। 4 नवंबर को दुकान का अनुबंध निलंबित जिला पूर्ति अधिकारी अनिल कुमार यादव ने बताया कि जिलाधिकारी की मंजूरी के बाद 4 नवंबर को राशन दुकान का अनुबंध निलंबित कर दिया गया। मां-बेटे के खिलाफ प्राथमिकी भी दर्ज कराई गई है। दूसरे कोटेदार से जोड़ी गई दुकान कार्रवाई के बाद वाजिदपुर की सरकारी राशन दुकान को पास के कोटेदार दिनेश कुमार की दुकान से संबद्ध कर दिया गया है। इससे क्षेत्र के राशन कार्डधारकों को खाद्यान्न वितरण में परेशानी न हो।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)