स्क्रैप यार्ड में लगी भीषण आग:गोदाम से उठीं ऊंची लपटें, पुलिस-दमकल मौके पर पहुंची, 1 घंटे बाद पाया काबू

Nov 14, 2026 - 23:24
0
स्क्रैप यार्ड में लगी भीषण आग:गोदाम से उठीं ऊंची लपटें, पुलिस-दमकल मौके पर पहुंची, 1 घंटे बाद पाया काबू
सोनभद्र के अनपरा नगर पंचायत क्षेत्र में शनिवार रात स्क्रैप यार्ड में अचानक भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया। गोदाम से ऊंची लपटें उठने लगीं और धुएं का गुबार दूर तक दिखाई देने लगा। स्थानीय लोगों ने अपने स्तर से आग बुझाने का प्रयास किया। सूचना पर पुलिस और दमकल की टीमें मौके पर पहुंचीं। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। आग की लपटें देखकर मची अफरा-तफरी अनपरा नगर पंचायत के वार्ड संख्या-20 स्थित डीह बाबा रोड पर अजय गुप्ता का जय मां शारदा ट्रेडर्स नाम से स्क्रैप यार्ड है। शनिवार देर रात यहां अचानक आग लग गई। आग की लपटें देखकर आसपास के लोगों ने इसकी सूचना यार्ड के प्रोपराइटर अजय गुप्ता को दी। अजय गुप्ता मौके पर पहुंचे और पुलिस व फायर ब्रिगेड को सूचना दी। आग की भयावहता देखकर स्थानीय लोग बाल्टियों में पानी भरकर आग बुझाने में जुट गए। पुलिस और दमकल टीम ने संभाला मोर्चा सूचना मिलने पर अनपरा थाना प्रभारी राजेश चौबे पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने स्थानीय लोगों की मदद से राहत एवं बचाव कार्य शुरू कराया। इसके बाद हिंडाल्को फायर ब्रिगेड और अग्निशमन विभाग की टीम भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस और औद्योगिक इकाइयों की दमकल टीमों के बीच बेहतर तालमेल से करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया। आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं, नुकसान का आकलन बाकी फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। स्क्रैप यार्ड में रखे सामान को कितना नुकसान हुआ है, इसका भी आकलन किया जाना बाकी है। अग्निशमन विभाग की जांच और नुकसान के आकलन के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User