शराब की दुकान में सेल्समैन का शव मिला:दुकान के अंदर टी-शर्ट के सहारे लटका था, हत्या की आशंका
लखीमपुर खीरी के छोटी काशी गोला में सिनेमा रोड स्थित अंग्रेजी शराब की दुकान के अंदर सेल्समैन का शव फंदे से लटका मिला। शव दुकान के अंदर टी-शर्ट के सहारे लटका हुआ था। घटना की जानकारी मिलते ही गोला कोतवाली पुलिस और आबकारी विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक की पहचान रामपुर गांव निवासी अनिकेत जायसवाल (25) के रूप में हुई है। युवक ने किन परिस्थितियों में यह कदम उठाया, इसकी जानकारी अभी सामने नहीं आई है। दुकान के अंदर मिला शव सिनेमा रोड स्थित अंग्रेजी शराब की दुकान के अंदर अनिकेत का शव लटका मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना पर गोला क्षेत्राधिकारी जितेन सिंह परिहार और गोला कोतवाल पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। आबकारी विभाग की टीम ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने शुरू की जांच पुलिस ने मौके का निरीक्षण कर घटना से जुड़े साक्ष्य जुटाए। फिलहाल युवक की मौत के कारण स्पष्ट नहीं हैं। पुलिस परिजनों और आसपास के लोगों से जानकारी जुटा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से साफ होगी मौत की वजह गोला कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अम्बर सिंह ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया गया है। प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का लग रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत की वास्तविक वजह स्पष्ट होगी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)