लापता छात्रा का शव फंदे से लटका मिला:परिजनों ने जताई हत्या की आशंका, चचेरे भाई की हल्दी की रस्म होनी थी
संतकबीरनगर के महुली थाना क्षेत्र के शनिचरा पूर्वी गांव में रविवार सुबह कक्षा 8 की छात्रा का शव आम के पेड़ से लटका मिला। छात्रा शनिवार को घर से लापता हुई थी। परिजन रातभर उसकी तलाश करते रहे, लेकिन उसका पता नहीं चला। सुबह गांव के पश्चिम तरफ पेड़ पर साड़ी के फंदे से उसका शव लटका मिला। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है। परिवार में रविवार को मृतका के चचेरे भाई की हल्दी की रस्म होनी थी। घर में शादी की तैयारियां चल रही थीं। इस घटना के बाद खुशियों वाले घर में चीख-पुकार और मातम छा गया। शनिवार को घर से लापता हुई थी छात्रा शनिचरा पूर्वी निवासी रघु गौड़ दूसरे प्रदेश में मजदूरी करते हैं। घर पर उनकी पत्नी चंदा देवी, बड़ी बेटी रिया (17), दूसरी बेटी प्रिया गौड़ (15) और बेटा प्रियांशु (13) रहते हैं। परिजनों के मुताबिक, प्रिया शनिवार को घर से लापता हो गई थी। देर शाम तक उसके नहीं लौटने पर परिवार ने तलाश शुरू की। रातभर परिजन उसे ढूंढते रहे, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिली। सुबह आम के पेड़ से लटका मिला शव रविवार सुबह गांव के पश्चिम तरफ आम के पेड़ से प्रिया का शव लटका मिला। शव साड़ी के फंदे से लटका हुआ था। घटना की जानकारी मिलते ही परिवार और ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। परिजनों ने मौत को संदिग्ध बताते हुए हत्या की आशंका जताई है। हालांकि, छात्रा की मौत किन परिस्थितियों में हुई, यह अभी स्पष्ट नहीं है। फोरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य सूचना पर मोलनापुर चौकी इंचार्ज, फोरेंसिक टीम और सीओ धनघटा मौके पर पहुंचे। टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच में सामने आए तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। हल्दी की रस्म से पहले पसरा मातम रविवार को परिवार में चचेरे भाई की हल्दी की रस्म होनी थी। घर में शादी को लेकर तैयारियां चल रही थीं। परिवार के लोग समारोह की तैयारी में जुटे थे, लेकिन छात्रा की मौत की खबर ने पूरे परिवार को झकझोर दिया। जिस घर में शादी की खुशियां मनाई जानी थीं, वहां अब मातम पसरा है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)