देवरिया में बस स्टैंड पर महिला का बैग चोरी:सीसीटीवी में संदिग्ध महिला दिखी; 20 हजार रुपए, जेवर और दस्तावेज गायब
देवरिया के बस स्टैंड पर 14 नवंबर को ई-रिक्शा पकड़ते समय दिल्ली से आई एक महिला का बैग चोरी हो गया। उसमें 20 हजार रुपए, सोने-चांदी के जेवर और जरूरी दस्तावेज थे। महिला की शिकायत पर कोतवाली पुलिस ने बुधवार रात 8 बजे केस दर्ज कर जांच शुरू की।
सुरौली थाना क्षेत्र के कन्हौली गांव की रूपाली जायसवाल 14 नवंबर को दिल्ली से देवरिया पहुंची थीं। दोपहर करीब 12 बजे बस स्टैंड पर उतरने के बाद वह ई-रिक्शा पकड़ने जा रही थीं। इसी दौरान एक महिला उनका बैग लेकर चली गई।
बैग में 20 हजार रुपए, एक अंगूठी, एक कान का झाला, दो सोने के लॉकेट, एक सोने की चेन और एक पायल थी। उसमें आधार कार्ड, पैन कार्ड और मेट्रो कार्ड भी रखे थे। बैग गायब देखकर रूपाली ने आसपास के लोगों को बताया और परिवार को सूचना दी। इसके बाद उनके परिजन मौके पर पहुंचे।
रूपाली के मुताबिक, कंट्रोल रूम से घटना का सीसीटीवी फुटेज मिलने के बाद उन्होंने 17 नवंबर को पुलिस को शिकायत दी। सदर कोतवाली पुलिस ने अज्ञात महिला के खिलाफ केस दर्ज किया है।
कोतवाल शशि भूषण राय ने बताया कि शिकायत पर केस दर्ज कर जांच की जा रही है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर बैग ले जाने वाली महिला की तलाश की जा रही है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)