'अयोध्या के बाद मथुरा की बारी, गुलामी का गुंबद गिरेगा':मयंकेश्वर सिंह बोले- दुनिया के 120 करोड़ सनातनी जाग चुके हैं
यूपी सरकार में मंत्री मयंकेश्वर शरण सिंह बुधवार को प्रतापगढ़ के कुंडा में चल रही श्रीराम कथा में शामिल हुए। यह कथा विधायक राजा भैया की ओर से कराई जा रही है। बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री कथा सुना रहे हैं। कथा स्थल पर राजा भैया ने मंत्री का स्वागत किया। कथा सुनने के बाद मंत्री ने सनातन धर्म, सपा-कांग्रेस और मथुरा को लेकर बयान दिया। उन्होंने कहा कि अयोध्या के बाद अब मथुरा की बारी है। वहां गुलामी का गुंबद गिरेगा और भगवान श्रीकृष्ण का भव्य मंदिर बनेगा। बोले- दुनिया के 120 करोड़ सनातनी जाग चुके हैं मंत्री ने कहा कि ऐसी कथाएं सनातन धर्म के लिए जरूरी हैं। यह सनातनियों का सौभाग्य है कि उन्हें बाबा बागेश्वर की कथा सुनने का अवसर मिल रहा है। उन्होंने दावा किया कि दुनिया के 120 करोड़ सनातनी जाग चुके हैं और एक दिन पूरी दुनिया में सनातनियों का राज होगा। सपा और कांग्रेस पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि इन दलों का काम अब सनातन का विरोध करना रह गया है। उन्होंने आरोप लगाया कि इन दलों ने 75 साल में कुछ नहीं किया, जबकि योगी और मोदी की सरकार सनातनियों को आगे बढ़ाने का काम कर रही है। बोले- मथुरा में गुंबद तोड़ने का मन हुआ था मथुरा के मुद्दे पर मंत्री ने कहा, 'अयोध्या के बाद अब मथुरा की बारी है। यह 100 प्रतिशत नहीं, बल्कि 1000 प्रतिशत सच है।' उन्होंने बताया कि करीब एक महीने पहले वह मथुरा गए थे। मंत्री के मुताबिक, दर्शन के लिए जाते समय उनके मन में गुंबद पर चढ़कर उसे तोड़ने का भाव आया था, लेकिन संवैधानिक पद पर होने के कारण उन्हें संयम रखना पड़ता है। उन्होंने कहा कि वह दिन दूर नहीं, जब गुलामी का यह गुंबद गिरेगा और वहां भगवान श्रीकृष्ण का भव्य मंदिर बनेगा। बोले- बाहरी देशों से ज्यादा आस्तीन के सांपों से दिक्कत मंत्री ने कहा कि आज बाहरी देशों से ज्यादा दिक्कत 'आस्तीन के सांपों' से है। तीन दिवसीय कथा का आयोजन राजा भैया की ओर से बेंती राजभवन में तीन दिवसीय श्रीराम कथा आयोजित की जा रही है। इसमें बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री कथा सुना रहे हैं। खबर के मुताबिक, कथा सुनने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)