देवरिया से हजारों भाजपा कार्यकर्ता गोरखपुर रवाना:नितिन नवीन के नेतृत्व में ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा में शामिल

Nov 04, 2026 - 12:58
0
देवरिया से हजारों भाजपा कार्यकर्ता गोरखपुर रवाना:नितिन नवीन के नेतृत्व में ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा में शामिल
देवरिया से बुधवार सुबह 10 से 11 बजे के बीच हजारों भाजपा कार्यकर्ता गोरखपुर के लिए रवाना हुए। वे भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के नेतृत्व में होने वाली ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा में शामिल होंगे। कार्यकर्ता बसों, चारपहिया वाहनों और बाइक से निकले। पार्टी पदाधिकारी और जनप्रतिनिधि भी उनके साथ गए। भाजपा ने बताया कि पदयात्रा का संदेश लोकतंत्र की रक्षा और अराजकता के विरोध में लोगों को जागरूक करना है। रवाना हुए कार्यकर्ताओं ने कहा कि वे देश में अराजकता खत्म करने और लोकतांत्रिक व्यवस्था मजबूत करने के उद्देश्य से अभियान में शामिल हो रहे हैं। यात्रा में पूर्व सांसद रवींद्र कुशवाहा राज्य मंत्री विजयलक्ष्मी गौतम, नगर पालिका अध्यक्ष अलका सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष पंडित गिरीश चंद तिवारी, भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह और सलेमपुर ब्लॉक प्रमुख अंकुर शामिल हुए। इनके साथ कई जनप्रतिनिधि और पार्टी पदाधिकारी भी रवाना हुए। कार्यकर्ताओं के रवाना होने के दौरान बड़ी संख्या में वाहन काफिले में शामिल थे। पार्टी नेताओं ने कार्यकर्ताओं से कार्यक्रम में सक्रिय रूप से शामिल होने की अपील की।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User