23 स्थानों पर होगा राज्यसभा सांसद का स्वागत:एयरपोर्ट से शुरू होगा गोपी कृष्ण पांडेय का रूट मार्च, क्षेत्रीय कार्यालय में समापन
राज्यसभा सांसद गोपी कृष्ण पांडेय के कानपुर आगमन पर बुधवार को शहर में 23 स्थानों वाला रूट मार्च तैयार किया गया है। एयरपोर्ट से शुरू होने वाला स्वागत मार्च शहर के विभिन्न चौराहों, बाजारों और प्रमुख स्थलों से होते हुए केशव नगर स्थित भाजपा के क्षेत्रीय कार्यालय पहुंचेगा। आनंदपुरी में भव्य स्वागत के साथ बूथ अध्यक्ष का सम्मान भी किया जाएगा। स्वागत यात्रा की शुरुआत कानपुर एयरपोर्ट से होगी। इसके बाद हरजेंद्र नगर चौराहा, लाल बंगला चौराहा, लाल बंगला मार्केट और पंडित होटल होते हुए यात्रा नरोना चौराहा पहुंचेगी। यहां से फूलबाग, माल रोड बड़ा चौराहा, नवीन मार्केट स्थित भाजपा कार्यालय, लाल इमली और चुन्नीगंज बकर मंडी होते हुए आगे बढ़ेगी। इसके बाद पी रोड गरीब चौकी, कालपी रोड संगीत टाकीज, चंद्रिका देवी मंदिर, देना नगर, जीटी रोड अफीम कोठी और केशव भवन संघ कार्यालय पर स्वागत कार्यक्रम होंगे। यात्रा जूही, बारा देवी चौराहा, किदवई नगर साइड नंबर-1 चौराहा और किदवई नगर चौराहा होते हुए आनंदपुरी पहुंचेगी। आनंदपुरी में भव्य स्वागत, बूथ अध्यक्ष का सम्मान आनंदपुरी में गोपी कृष्ण पांडेय का भव्य स्वागत किया जाएगा। यहां वह अपने पोलिंग बूथ पर भी जाएंगे और बूथ अध्यक्ष का सम्मान किया जाएगा। इसके बाद यात्रा का अंतिम पड़ाव केशव नगर स्थित भाजपा क्षेत्रीय कार्यालय होगा। यहां क्षेत्रीय अध्यक्ष और पदाधिकारियों के साथ मुलाकात होगी।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)