अलीगढ़ में निलंबित दरोगा ने सुसाइड किया:SSP ने तीन दिन पहले शराब के नशे में झूमने पर सस्पेंड किया था, किराए के मकान में शव मिला

Nov 04, 2026 - 12:58
0
अलीगढ़ में निलंबित दरोगा ने सुसाइड किया:SSP ने तीन दिन पहले शराब के नशे में झूमने पर सस्पेंड किया था, किराए के मकान में शव मिला
अलीगढ़ के बन्नादेवी थाना क्षेत्र में आईटीआई रोड स्थित पूर्णागिरि मंदिर के सामने किराए के मकान में दरोगा सुंदरम तिवारी ने आत्महत्या कर ली। वह पुलिस लाइन में तैनात थे। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में खलबली मच गई। बताया जा रहा है कि तीन दिन पहले शराब के नशे में झूमने के आरोप में SSP ने उन्हें निलंबित किया था। सूचना पर SP सिटी रजत वंशाल फॉरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस और फॉरेंसिक टीम मकान के अंदर जांच-पड़ताल कर रही है। आत्महत्या के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User