DFCC ट्रैक पर मालगाड़ी की चपेट में आया व्यक्ति, मौत:इटावा के जसवंतनगर में हुआ हादसा, पहचान में जुटी पुलिस

Oct 29, 2026 - 08:00
0
DFCC ट्रैक पर मालगाड़ी की चपेट में आया व्यक्ति, मौत:इटावा के जसवंतनगर में हुआ हादसा, पहचान में जुटी पुलिस
इटावा के जसवंतनगर में बलरई रेलवे स्टेशन के पास बुधवार देर रात डीएफसीसी ट्रैक पर मालगाड़ी की चपेट में आने से करीब 40 वर्षीय अज्ञात व्यक्ति की मौत हो गई। पुलिस ने उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) पहुंचाया, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। मालगाड़ी की चपेट में आने से मौत थानाध्यक्ष आलोक कुमार सिंह ने बताया कि बुधवार रात करीब 8:38 बजे आरटी सेट से सूचना मिली थी। आरपीएफ कांस्टेबल विपिन कुमार ने बताया कि पोल संख्या 655/32 के पास एक व्यक्ति मालगाड़ी की चपेट में आ गया है। मृतक की पहचान में जुटी पुलिस सूचना मिलने पर बलरई थाना पुलिस मौके पर पहुंची। व्यक्ति आसमानी रंग की टीशर्ट और काले रंग का लोअर पहने रेलवे ट्रैक पर पड़ा था। पुलिस ने उसे सीएचसी भेजा, जहां डॉ. वीरेंद्र सिंह ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस मृतक की पहचान कराने में जुटी है। थानाध्यक्ष के मुताबिक, शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम हाउस में पहचान के लिए 72 घंटे तक रखा गया है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User