मर्चेंट नेवी में नौकरी के नाम पर ठगी:कोर्ट के आदेश पर देवरिया में FIR, 4 लाख ठगे थे

Oct 29, 2026 - 08:50
0
मर्चेंट नेवी में नौकरी के नाम पर ठगी:कोर्ट के आदेश पर देवरिया में FIR, 4 लाख ठगे थे
देवरिया में मर्चेंट नेवी में नौकरी दिलाने का झांसा देकर 4,01,500 रुपये लेने का मामला सामने आया है। कोर्ट के आदेश पर सदर कोतवाली पुलिस ने भुजौली कॉलोनी निवासी पियूष शर्मा के खिलाफ बुधवार शाम 6 बजे प्राथमिकी दर्ज की। शिकायतकर्ता ने रकम मांगने पर टालमटोल और धमकी देने का भी आरोप लगाया है। रुद्रपुर थाना क्षेत्र के अकटहिया उर्फ मटियरिया निवासी कपूर चंद्र मद्धेशिया के मुताबिक, मार्च 2024 में उनकी मुलाकात पियूष शर्मा से हुई थी। आरोप है कि पियूष ने कई लोगों को मर्चेंट नेवी में नौकरी दिलाने का दावा किया और उनके भाई अभिषेक को भी नौकरी दिलाने का भरोसा दिया। उसने भुजौली कॉलोनी स्थित अपने घर बुलाकर नियुक्ति से जुड़े कुछ कागजात दिखाए। नौकरी लगने से पहले 4 लाख और बाद में 1 लाख रुपये देने की बात तय हुई। कपूर चंद्र का आरोप है कि 19 मार्च से 3 सितंबर 2024 के बीच अलग-अलग तारीखों में ऑनलाइन और बैंक खाते के जरिए 2,61,500 रुपये भेजे गए। इसके अलावा 1.40 लाख रुपये नकद दिए गए। कुल 4,01,500 रुपये देने के बावजूद उनके भाई को नौकरी नहीं मिली। सुलहनामा के बाद भी पैसे नहीं दिए शिकायतकर्ता के मुताबिक, आरोपी के पिता कृष्ण कुमार शर्मा ने दिसंबर 2024 से फरवरी 2025 के बीच रकम लौटाने के लिए सुलहनामा लिखा था, लेकिन भुगतान नहीं किया। रकम वापस मांगने पर धमकी देने का भी आरोप है। कपूर चंद्र ने सितंबर 2025 में रजिस्ट्री से सूचना भेजी और जून 2026 में पुलिस अधीक्षक से शिकायत की। कार्रवाई नहीं होने पर उन्होंने अदालत का रुख किया। सदर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक शशिभूषण राय ने बताया कि अदालत के आदेश पर प्राथमिकी दर्ज की गई है और नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है। सीओ सिटी संजय कुमार रेड्डी ने बताया कि सदर कोतवाली में दर्ज मामलों में नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है। जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई होगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User