दहेज हत्या के आरोप में सिपाही पति गिरफ्तार:10 अक्टूबर को घर में फंदे पर मिला था पत्नी का शव, पिता ने दर्ज कराया था केस

Oct 29, 2026 - 08:00
0
दहेज हत्या के आरोप में सिपाही पति गिरफ्तार:10 अक्टूबर को घर में फंदे पर मिला था पत्नी का शव, पिता ने दर्ज कराया था केस
फिरोजाबाद में पत्नी की मौत के मामले में दहेज हत्या का केस दर्ज होने के बाद फरार चल रहे सिपाही पति को दक्षिण थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपी सूर्यांश यादव की तैनाती औरैया में है। पुलिस ने उसे सुहाग नगर डाकखाने के पास से पकड़ा। अदालत में पेश करने के बाद उसे जेल भेज दिया गया है। मामले में नामजद अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है। 10 अक्टूबर को घर में मिला था पत्नी का शव सुहाग नगर निवासी सूर्यांश यादव औरैया में सिपाही के पद पर तैनात हैं। 10 अक्टूबर की दोपहर उनकी पत्नी शिवानी (27) का शव घर में फंदे पर लटका मिला था। घटना के बाद परिवार में हड़कंप मच गया था। पिता ने पति और ससुरालियों पर दर्ज कराया केस शिवानी के पिता शीलेंद्र यादव निवासी जलेसर, एटा ने दक्षिण थाने में सूर्यांश और उसके अन्य ससुरालियों के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कराया था। पिता के मुताबिक, शिवानी की शादी सूर्यांश से 23 अप्रैल 2024 को हुई थी। सुहाग नगर डाकखाने के पास से पकड़ा मुकदमा दर्ज होने के बाद से पुलिस सूर्यांश की तलाश कर रही थी। जांच के दौरान पुलिस ने उसे सुहाग नगर डाकखाने के पास से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की गिरफ्तारी की सूचना औरैया पुलिस प्रशासन को भी दे दी गई है। अन्य नामजद आरोपियों की तलाश जारी इंस्पेक्टर योगेंद्र पाल सिंह ने बताया कि गिरफ्तार सिपाही सूर्यांश यादव को अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। मामले में नामजद अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस प्रयास कर रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User